डेटिंग की खबरों के बीच Kushal Tandon ने शिवांगी जोशी को किया KISS, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, यहां देखें

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2024 7:20 AM

विज्ञापन

Shivangi Joshi Breakup with Kushal Tandon

कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसमें कुशाल, शिवांगी को किस करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी कुछ समय पहले टीवी सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में साथ दिखे थे. एकता कपूर के इस शो में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. शो अब बंद हो चुका है. कुछ समय पहले खबरें आई थी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने सगाई भी कर ली है. दोनों ने इन खबरों को फेक बताया, लेकिन फिर भी फैंस को यकीन है कि उनके बीच कुछ चल रहा है. अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुशाल, शिवांगी को गाल पर किस करते दिख रहे हैं.


शिवांगी जोशी को किस करते दिखे कुशाल टंडन
सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि 26 साल की शिवांगी जोशी 39 साल के कुशाल टंडन को डेट कर रही है. हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया. अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर फैंस सोचने को मजबूर हो गए कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो उनके थाईलैंड वेकेशन का है और इसमें एक्टर, शिवांगी के गाल पर किस करते दिखे. दोनों साथ में बैठे है और बात करते दिख. ये वीडियो कुश्वी वर्ल्ड ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है. दोनों की डेटिंग की चर्चा फिर से एक बार शुरू हो गई.

Shivangi Joshi के इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाया टीवी का ये हैंडसम हंक, जानें क्या कहा

Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बाइक पर बैठकर दिया स्टाइलिश पोज, फैंस बोले- आपकी हर अदा कमाल है


इन शोज में नजर आ चुकी हैं शिवांगी जोशी
गौरतलब है कि शिवांगी जोशी को ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के रोल से काफी लोकप्रियता मिली. इस रोल को उन्होंने कई साल तक निभाया. एक्ट्रेस ने बालिका वधू और बेकाबू सहित कई शोज में काम किया है. उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. वहीं, कुशाल टंडन बेहद, बेबाकी, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे शोज में काम कर चुके हैं. सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार का’ पर कुशाल ने एक लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola