Kundali Bhagya Written Update : एक्सीडेंट के बाद प्रीता पहुंची लूथरा हाउस, हल्दी रस्म में अक्षय के साथ होनेवाला है ये...
Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Khagya) में कई नए मोड़ आ रहे हैं जो दर्शकों को बांधे हुए हैं. प्रीता और सृष्टि के प्लान को रुचिका जान जाती है और अक्षय को बताती है. अक्षय उन दोनों के पीछे गुंडे लगा देता है ताकि वो उनके पास से फोटोज ले पाएं. वहीं प्रीता का एक्सीडेंट हो जाता है.
Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Khagya) में कई नए मोड़ आ रहे हैं जो दर्शकों को बांधे हुए हैं. प्रीता और सृष्टि के प्लान को रुचिका जान जाती है और अक्षय को बताती है. अक्षय उन दोनों के पीछे गुंडे लगा देता है ताकि वो उनके पास से फोटोज ले पाएं. वहीं प्रीता का एक्सीडेंट हो जाता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय ने जो गुंडा भेजा था, वो प्रीता और सृष्टि का एक्सीडेंट कर देता है. जब प्रीता बेहोश होती है तो वो उसके पास से फोटोज वाली फाइल ले लेता है. लेकिन उसका मोबाइल और पेन ड्राइव बच जाता है. प्रीता करण को फोन कर प्रोजेक्टर तैयार रखने के लिए कहती है औऱ ये भी कहती है कि आज वो अक्षय की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी.
प्रीता घर आकर हल्दी की रस्म बीच में रोकवाती है औऱ सबसे कहती है कि उसे अक्षय के बारे में सबको कुछ दिखाना है. ये सुनकर वो थोड़ा घबरा जाता है. इस बीच जैसे ही प्रोजेक्टर पर तसवीरें चलनी शुरू होती है, उसमें एक भी फोटो अक्षय़ और रुचिका की नहीं होती है. सारी फोटोज में अक्षय काफी सीधा दिख रहा होता है. ये देखकर प्रीता हैरान हो जाती है.
अक्षय फोटोज देखने के बाद सबसे कहता है कि इसके बाद वो कृतिका के और भी करीब हो गया है. यहां एक बार फिर से प्रीता का प्लान फेल हो जाता है. इधर प्रीता के दिमाग में एक ही सवाल होता है कि आखिर ये तसवीरें कब बदल गई. क्या प्रीता अक्षय की असलियत सबको बता पाएगी. क्या कृतिका और अक्षय की शादी हो जाएगी, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रुचिका अक्षय को फोन कर सारी बातें बताती है और कहती है कि प्रीता उसे एक्सपोज करने वाली है. जिसके बाद अक्षय एक गुंडे को फोन कर प्रीता से वो फोटोज लेने के लिए कहता है. प्रीता की ऑटो का पीछा करते हुए वो गुंडा अपने गाड़ी का एक्सीडेंट करा देता है. जिसमें प्रीता बेहोश हो जाती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










