ePaper

Kundali Bhagya Written Update : माहिरा ने फिर से महेश को मारने का बनाया खतरनाक प्लान, पृथ्वी से प्रीता ने पूछा ये सवाल

Updated at : 06 Apr 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : माहिरा ने फिर से महेश को मारने का बनाया खतरनाक प्लान, पृथ्वी से प्रीता ने पूछा ये सवाल

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. महेश कोमा से बाहर आ चुका है. शर्लिन औऱ माहिरा को महेश के होश में आने से डर सता रहा है. उन्हें लग रहा है कि उनका राज कहीं सबके सामने ना खुल जाए. अगर ऐसा हुआ तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. इधर शर्लिन पृथ्वी को होश में लाने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. महेश कोमा से बाहर आ चुका है. शर्लिन औऱ माहिरा को महेश के होश में आने से डर सता रहा है. उन्हें लग रहा है कि उनका राज कहीं सबके सामने ना खुल जाए. अगर ऐसा हुआ तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. इधर शर्लिन पृथ्वी को होश में लाने की कोशिश करती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता सृष्टि और समीर के साथ मिलकर पृथ्वी से पूछती है कि वो कृतिका से क्यों शादी कर रहा है. उसे शादी करने के पीछे क्या प्लान है. काफी नशे में होने की वजह से पृथ्वी कुछ नहीं कह पाता. तभी करण प्रीता को होली खेलेने के लिए बुलाने आता है.

प्रीता पृथ्वी को सृष्टि और समीर के पास छोड़कर होली खेलने चली जाती है. सारे लोग महेश के साथ होली खेलने लगते है. माहिरा जहर वाला इंजेक्शन लेकर महेश के तरफ बढ़ने लगती है, लेकिन वो उसे ये दे नहीं पाती. उसके हाथ से इंजेक्शन गिरकर टूट जाता है. वहीं एक बार फिर से प्रीता पृथ्वी से शादी के बारे में पूछती है, लेकिन वो कुछ बता पाने की हालत में नहीं होता.

Also Read: निया शर्मा बिना मास्क के ब्लैक आउटफिट में पहुंची लंच पर, तसवीर वायरल होते ही होने लगीं ट्रोल

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि महेश कोमा से बाहर आ चुका है. शर्लिन और माहिरा पृथ्वी को लेकर कमरे में जाते है. दोनों उसे किसी भी तरह से उसे होश में लाना चाहती है ताकि वो किसी के सामने कुछ ना बोले. पृथ्वी उनसे कहता है वो किसी को नहीं बताने वाला कि माहिरा ने ही महेश को सीढ़ियों से धक्का दिया था.

अब तक आपने देखा कि पृथ्वी करण से कॉम्पिटिशन जीतने के चक्कर में खूब सारा भांग पी लेता है. इधर महेश लूथरा कोमा से बाहर आ जाते है. ये जानकर पूरा परिवार बहुत खुश है. महेश को होश में देखकर शर्लिन और माहिरा के होश उड़ जाते है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola