Kundali Bhagya Twist: शादी के दिन गायब होगा राजवीर, मंडप में दूल्हा बनकर आएगा शौर्य, होगा खूब हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Kundali Bhagya

सीरियल कुंडली भाग्य का नया प्रोमो जी टीवी ने जारी किया है. प्रोमो में दिखाया गया है कि वरुण, राजवीर की जान लेने की कोशिश करता है. उसकी जान बचाने के लिए राजवीर आता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Twist: जी टीवी का पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य में राजवीर, शौर्य और पालकी की कहानी दिखाई जा रही है. राजवीर का रोल पारस कलनावत, शौर्य का किरदार बसीर शेख और पालकी को रेल में अद्रिजा नजर आ रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि वरुण सभी को बता देता है कि राजवीर, करण और प्रीता का पहला बेटा है. शौर्य ये जानकर उससे और नफरत करने लगता है.

विज्ञापन

सीरियल कुंडली भाग्य के नये प्रोमो में क्या दिखाया जाएगा

कुंडली भाग्य का नया प्रोमो जी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में दिखाया गया है कि राजवीर को वरुण चाकू से मारने की कोशिश करता है. तभी शौर्य आता है और उसकी जान बचाता है. शौर्य उसे मारता है. वरुण कहता है, लगता है दोनों भाई आज ही मरेंगे. ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

प्रोमो देख फैंस क्या कर रहे कमेंट

प्रोमो पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शौर्य असली हीरो. एक यूजर ने लिखा, लेटेस्ट एपिसोड में खूब मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, शौर्य ने राजवीर और काव्या दोनों बचा लिया. एक यूजर ने लिखा, आज रात का एपिसोड बिल्कुल मिस नहीं करना. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा.

क्या राजवीर और पालकी की शादी होगी

कुंडली भाग्य में दिखाया जाएगा कि शादी के दिन राजवीर अचानक गायब हो जाएगा. वो पालकी से शादी करने के लिए मंडप में नहीं आएगा. शौर्य, पालकी से शादी करने के लिए मंडप में दूल्हा बनकर बैठता है. वो नहीं चाहता कि पालकी की इज्जत पर कोई आंच आए. क्या परिवार इसके लिए शौर्य को माफ करेगा.

Also Read- Kundali Bhagya: ‘कुंडली भाग्य’ को अलविदा कहेंगे शक्ति अरोड़ा! ये है वजह, आनेवाला है शो में नया ट्विस्ट

Also Read- Kundali Bhagya में ‘प्रीता’ की दुश्मन ‘माहिरा’ का ग्लैमरस अंदाज, PHOTOS

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कुंडली भाग्य का नया प्रोमो जी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में दिखाया गया है कि राजवीर को वरुण चाकू से मारने की कोशिश करता है. तभी शौर्य आता है और उसकी जान बचाता है. शौर्य उसे मारता है. वरुण कहता है, लगता है दोनों भाई आज ही मरेंगे. ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.