ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता की बातों पर यकीन करेगा करण? क्या सच में ऋषभ की जान है खतरे में!

Updated at : 14 Aug 2020 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता की बातों पर यकीन करेगा करण? क्या सच में ऋषभ की जान है खतरे में!

Kundali Bhagya : सीरीयल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. आने वाले एपिसोड में कई खुलासे होने वाले है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पुलिस लूथरा हाउस में किडनैपर की खोज में लगे हुए है. वहीं, करीना बुआ जब प्रीता के बारे में जहर उगलती रहती है तो उस समय राखी आंटी प्रीता का साथ देती है औऱ कहती है कि वो इस घर का बुरा नहीं कर सकती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya : सीरीयल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. आने वाले एपिसोड में कई खुलासे होने वाले है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पुलिस लूथरा हाउस में किडनैपर की खोज में लगे हुए है. वहीं, करीना बुआ जब प्रीता के बारे में जहर उगलती रहती है तो उस समय राखी आंटी प्रीता का साथ देती है औऱ कहती है कि वो इस घर का बुरा नहीं कर सकती है.

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि पुलिस और ऋषभ किडनैपर की खोज में शर्लिन के कमरे तक पहुंच जाएंगे. लेकिन इस बार फिर से शर्लिन पृथ्वी को भगाने में सफल हो जाएंगी. लेकिन भगाने के चक्कर में पृथ्वी ऋषभ से टकरा जायेगा. उस समय पृथ्वी के हाथ में चाकू होगा, जो उसने शर्लिन के कमरे से लिया है. तभी पृथ्वी कुछ ऐसा करेगा की ऋषभ को शर्लिन पर शक हो जायेगा.

प्रीता किडनैपर के बारे में बताने के लिए करण के कमरे में जाती है और उसे माहिरा और शर्लिन के बारे में बता देती है. लेकिन करण उसका यकीन नहीं करता. लेकिन ये सब प्रीता के सपने में होता है. प्रीता सोचती है अगर उसने करण को उन दोनों की सच्चाई बता भी दी तो वो उसका हर बार की तरह विश्वास नहीं करेगा औऱ वो झूठी कहलायेगी. वहीं, करण को एक फोन आएगा, जिसमें उससे कोई कहता है कि उसके भाई ऋषभ की जान खतरे में है.

Also Read: VIDEO : युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने ‘लहंगा’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, आप भी देखें धनश्री का वीडियो

अपकमिंग एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. क्या प्रीता का यकीन करेगा करण. क्या पृथ्वी पकड़ा जाएगा. ये कौन है जिसने करण को कॉल किया है. ये सब जानने के लिए देखिए ‘कुंडली भाग्य’ का आने वाला एपिसोड.

पिछडे एपिसोड में दिखाया गया कि कि लूथरा हाउस में पुलिस के आने से सब हैरान हो जाते है. करण प्रीता पर आरोप लगाता है. तब प्रीता कहती है कि उसे उसकी शादी रोकने की जरूरत नहीं और न ही इसके लिए उसने कुछ भी किया है. इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर बताते है कि किडनैपर का बॉस लूथरा हाउस में छिपा है और वे उन्हें ही ढूंढने आए हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola