ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : शर्लिन नहीं है प्रेग्‍नेंट, प्रीता को नुकसान पहुंचने के लिए माहिरा का नया ड्रामा

Updated at : 25 Nov 2020 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : शर्लिन नहीं है प्रेग्‍नेंट, प्रीता को नुकसान पहुंचने के लिए माहिरा का नया ड्रामा

kundali bhagya spoiler alert karan blame sherlyn faking her pregnancy sarla arrested due to this reason upcoming episode bud : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. आपने देखा कि प्रीता और करण का पहला करवा चौथ माहिरा की वतह से बर्बाद हो जाता है, क्योंकि वह प्रीता को सरगी में मिलाकर जहर खिला देती है. माहिरा यहां तक कि प्रीता को जहर खिलाने के लिए सरला को दोषी मानती है, प्रीता इससे अनजान है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. आपने देखा कि प्रीता और करण का पहला करवा चौथ माहिरा की वजह से बर्बाद हो जाता है, क्योंकि वह प्रीता को सरगी में मिलाकर जहर खिला देती है. माहिरा यहां तक कि प्रीता को जहर खिलाने के लिए सरला को दोषी मानती है, प्रीता इससे अनजान है. जबकि अब माहिरा सभी हदें पार करने के लिए तैयार हैं और एक बड़ा ड्रामा करने के लिए तैयार है.

माहिरा, प्रीता को करण की जिंदगी से दूर रहने के लिए कहती है नहीं तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगी. माहिरा प्रीता के परिवार को जहर देने और उन्‍हें जान से मारने की धमकी देती है. प्रीता चौंक जाती है. माहिरा, प्रीता से कहती है कि वह बहुत अच्छी तरह से जानती है कि वह क्या कर सकती है.

आनेवाले एपिसोड में, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सरला को खाने में जहर देने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है और उसी के लिए गिरफ्तार भी किया जाता है. लेकिन प्रीता को पता है कि खाने में जहर उसने नहीं बल्कि माहिरा ने मिलाया था. इस बीच शर्लिन कहेगी कि उसने ऐसी परिस्थितियों में अपने बच्चे को खो दिया है. जिसे सुनकर प्रीता और उसका परिवार दुखी हो जाता है.

Also Read: Shona Shona Song: सिद्धार्थ शुक्‍ला शहनाज गिल की रोमांटिक केमिस्‍ट्री ने लूट ली महफिल, नेहा कक्‍कड़ की आवाज का जादू, यहां देखें VIDEO

दूसरी ओर, करण और ऋषभ यह मानने से इंकार कर देंगे कि सरला इस हद तक इस तरह का घटिया काम कर सकती है. इधर करण को लगता है कि शर्लिन प्रेग्‍नेंट नहीं है और वह नाटक कर रही है! जिसके बाद शर्लिन खूब सारा ड्रामा करती है औऱ दादी को समझाने की कोशिश करती है. लेकिन इस बार दादी भी उसकी बात नहीं सुनती है. वहीं, प्रीता से सृष्टि कहती है कि कही शर्लिन और माहिरा ने ही तो उसे जहर देने की कोशिश तो नहीं की, ये सुनकर समीर चौंक जाएगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता को पता चल जाता है कि माहिरा ने उसे जहर दिया था, जबकि माहिरा सारा दोष सरला पर डाल देती है. करीना और दादी, माहिरा की बात मान लेती हैं लेकिन प्रीता को असलियत का पता है. हालांकि, प्रीता ने सरला को निर्दोष साबित करने का फैसला किया. वहीं सरला ऐसे आरोपों से पूरी तरह परेशान है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola