Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने इस वजह से तोड़ी थी अपनी सगाई, नच बलिए में इनके साथ ली थी इंट्री

Updated:
विज्ञापन
Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने इस वजह से तोड़ी थी अपनी सगाई, नच बलिए में इनके साथ ली थी इंट्री

Kundali Bhagya Preeta Aka Shraddha Arya, Shraddha Arya bikini photo : जी टीवी के फेमस सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) आज एक जाना- पहचाना नाम हैं. शो में सिंपल और संस्कारी बहू के रोल में दिखने वाली श्रद्धा असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड है. लेकिन क्या आप जानते है श्रद्धा ने एक एनआरआई बिजनेसमैन से अपनी सगाई तोड़ दी थी.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Preeta Aka Shraddha Arya : जी टीवी के फेमस सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) आज एक जाना- पहचाना नाम हैं. शो में सिंपल और संस्कारी बहू के रोल में दिखने वाली श्रद्धा असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड है. लेकिन क्या आप जानते है श्रद्धा ने एक एनआरआई बिजनेसमैन से अपनी सगाई तोड़ दी थी.

दरअसल, श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में जयंत नाम के एनआरआई से सगाई की थी. लेकिन ये रिश्ता चल नहीं पाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयंत ने एक्ट्रेस के सामने ये शर्त रखी कि अब वो एक्टिंग छोड़ दें. जिसके बाद ये सुनकर श्रद्धा ने अपनी सगाई तोड़ दी थी.

वहीं, 2019 में श्रद्धा ने नच बलिए में जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन आलम मक्कर के साथ भाग लिया था. उस समय कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. शो के दौरान ऐसा भी कहा गया कि दोनों सगाई भी कर चुके है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मात्र शो के लिए श्रद्धा और आलम फेक रिलेशनशिप में आए थे. वहीं, नच बलिए-9 के फिनाले के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे.

असल जिंदगी में श्रद्धा आर्या काफी बोल्ड और खूबसूरत है. इसका सबूत इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी तसवीरें देती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. आए दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जानें, एक एपिसोड से कितना कमाते हैं ‘पोपटलाल’, अनुपम खेर के साथ भी कर चुके है काम

श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola