Kumkum Bhagya Off Air: ऑफएयर हो रहा है प्रणाली राठौड़ का शो, इस वजह से मिला अल्टीमेटम

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Aug 2025 9:44 AM

विज्ञापन

Kumkum Bhagya Off Air

Kumkum Bhagya Off Air: कुमकुम भाग्य भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय से चल रहे टेलीविजन शो में से एक रहा है. जीटीवी पर 2014 में प्रसारित होने वाला यह शो एक दशक से भी ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा. फिलहाल प्रणाली राठौड़ और नामिक पॉल चौथी पीढ़ी के मुख्य किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं. अब खबरें आ रही है कि यह शो जल्द ही ऑफएयर हो जाएगा.

विज्ञापन

Kumkum Bhagya Off Air: कुमकुम भाग्य की फैन फॉलोइंग काफी है. यह शो 2014 में शुरू हुआ था और अब तक सफलता के झंडे गाड़ रहा है. एकता कपूर का यह शो टीआरपी चार्ट पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. शब्बीर अहलूवालिया, श्रीति झा, कृष्णा कौल, मुग्धा चापेकर, अबरार काजी और रचि शर्मा इस शो की तीन अलग-अलग कहानियों का हिस्सा रहे हैं. इन सभी जोड़ियों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. हालांकि जबसे प्रणाली राठौड़ और नामिक पॉल की लवस्टोरी शुरू हुई है, फैंस नई कहानी से ज्यादा जुड़ नहीं पा रहे हैं. इसलिए अब इसके ऑफएयर होने की चर्चा है.

ऑफएयर होने वाला है कुमकुम भाग्य

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम टीआरपी के चलते ग्यारह साल बाद यह शो बंद होने वाला है. खबर यह भी है कि शो को सितंबर तक का समय दिया गया है और अगर दर्शकों की संख्या नहीं बढ़ी तो इसे बंद कर दिया जाएगा. एकता कपूर को शो का टाइम स्लॉट बदलने का ऑफर भी दिया गया है, लेकिन फैन्स इस खबर से खुश नहीं हैं.

कुमकुम भाग्य के ऑफएयर होने की खबर से फैंस हैरान

कुमकुम भाग्य के ऑफएयर होने की खबर जैसे ही फैंस को मिली, वह दुखी हो गए. एक यूजर ने लिखा, “यह तो परेशान करने वाला है कि प्रार्थना और शिवांश की जोड़ी वाला शो ऑफएयर होने वाला है… उनकी केमिस्ट्री कितनी अच्छी लगती है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “चैनल और निर्माता दोनों ही इस शो में रुचि नहीं ले रहे हैं. नमिक और प्रणाली ईमानदारी से अपना प्रयास कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्यों ऑफएयर हो रहा है शो.” अक्षय बिंद्रा भी शो में रौनक के किरदार में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई धड़क 2, 60 करोड़ है बजट, छठे दिन की कमाई चौंका देगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola