Kuberaa में धनुष ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- तिरुपति की सड़कों पर भीख…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jun 2025 2:31 PM
Kuberaa OTT Release
Kuberaa में अपने किरदार के लिए धनुष ने तिरुपति की सड़कों पर भीख मांगी है. इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में किया है. उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें इस किरदार के लिए कूड़ेघर में भी शूटिंग करनी पड़ी.
Kuberaa: साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय और समर्पण से दर्शकों को चौंका देते हैं. उनकी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ” आज, 20 जून, को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक भिखारी की जिंदगी पर आधारित है, जिसकी दुनिया एक दिन पूरी तरह से बदल जाती है. लेकिन असली हैरानी की बात ये है कि इस किरदार के लिए धनुष ने खुद तिरुपति की सड़कों पर भीख मांगी और कूड़ेघर में शूटिंग की. उन्होंने खुद इस बात को फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में स्वीकारते हुए बात की.
‘मुझे तिरुपति की सड़कों पर भीख…’
धनुष ने कहा, “मैंने निर्देशक के नाम और प्रतिष्ठा पर भरोसा करते हुए तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी थी लेकिन आखिर में उन्होंने मुझे तिरुपति की सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. कुबेर मेरी 51वीं तमिल फिल्म है और सर (वाथी) के बाद मेरी दूसरी तेलुगु फिल्म है. दरअसल, शेखर सर ने सर (वाथी) से पहले ही कुबेर की स्क्रिप्ट मेरे पास भेजी थी.”
एक्टर ने पिप्पी पिप्पी दम दम दम सॉन्ग लॉन्च के दौरान बताया था कि उन्होंने तिरुपति के सड़कों के अलावा कूड़ेघर में भी शूटिंग की.
फिल्म के बारे में…
धनुष की यह फिल्म 51वीं तमिल फिल्म और दूसरी तेलुगु फिल्म है. फिल्म में उनके साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक कहानी है, बल्कि यह लालच, महत्वाकांक्षा और नैतिक संघर्ष जैसे गहरे विषयों पर आधारित है. इसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे इस साल की टॉप फिल्मों में एक मजबूत कंटेंडर बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










