The Kapil Sharma Show में वापसी के लिए कृष्णा अभिषेक ने ली मोटी फीस, रकम जानकर हो जाएंगे हैरान!

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 May 2023 12:56 PM

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक टीवी शो कपिल शर्मा शो में वापस आ गए है. शो में उन्हें देखकर दर्शक काफी खुश है. कई प्रोमो वीडियोज आए थे, जिसमें कृष्णा सपना के किरदार में नजर आए थे. बता दें कि इस सीजन में अब जाकर वो वापस आए है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की वापसी पॉपुलर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में हो गई है. शो में वो सपना का किरदार निभाती है, जिसका मसाज पार्लर है. कृष्णा के इस किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई है. हालांकि इस सीजन के शुरूआत में वो शो से गायब दिखे थे. अब एक बार फिर से उनकी वापसी हो गई है. लेकिन क्या आप जानते है एक एपिसोड के लिए एक्टर कितना चार्ज करते है.

कपिल शर्मा शो में वापसी के लिए कृष्णा अभिषेक ने ली मोटी फीस

कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी दर्शकों को काफी पसन्द आती है. कपिल शर्मा शो का जब प्रोमो आया, तो फैंस उसमें कृष्णा को देखकर काफी खुश हो गए. Siasat की एक रिपोर्ट की मानें तो कृष्णा प्रति एपिसोड 10-12 लाख चार्ज करते हैं. हालांकि लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने पैसों के मुद्दों के बारे में कहा था. लेकिन अब लगता है कि उनकी फी में इजाफा हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो कृष्णा प्रति एपिसोड 10 लाख से अधिक चार्ज कर सकते हैं. हालांकि, अभी सही अमाउंट का खुलासा नहीं किया गया है.

कृष्णा अभिषेक ने कही ये बात

बीते दिनों कपिल के आवास पर रिहर्सल के पहले दिन अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस बारे में कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘कीकू (शारदा) ने मुझे देखते ही गले लगा लिया. मैंने अर्चना पूरन सिंह जी से फोन पर बात की और वो भी मेरी वापसी को लेकर काफी उत्साहित थीं. कपिल भी बेहद खुश थे और उन्होंने गर्मजोशी से मेरा अभिवादन किया. जैसा कि मैंने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था, कोई प्रतिद्वंद्विता या श्रेष्ठता नहीं है, और हम अपनी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए एक साथ बैठते हैं, हम अब भी वही कर रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola