Kili Paul का जागा भोजपुरी के लिए प्यार, 'तू लगावे जब लिपिस्टिक...' पर किया डांस, फैंस बोले- पवन सिंह को...

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jan 2023 1:29 PM

विज्ञापन

तंजानिया के किली पॉल का एक वीडियो चर्चा में आ गया है. इसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. वीडियो में वो भोजपुरी गाने पर अपनी बहन के साथ थिरकते दिख रहे है. यहां देखिए वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Kili Paul Dance On Bhojpuri Song: तंजानिया के किली पॉल (Kili Paul) के डांस वीडियोज दर्शकों को काफी पसन्द आते है. किली बॉलीवुड के गानों पर कमाल का डांस करते है. इस बार उन्होंने भोजपुरी का पॉपुलर गाना ‘तू लगावे जब लिपस्टिक’ पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.

किली पॉल का ये डांस वीडियो वायरल

किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जैसा कि कई लोगों ने रिक्वेस्ट किया. लेट्स ब्लो दिस अप और मैं और भोजपुरी रील बनाऊंगा. वीडियो में उनके साथ नीमा पॉल भी डांस कर रही है. गाने पर उनका लिपसिंक परफेक्ट है. किली के डांस मूव्स भी शानदार है और उनके एक्सप्रेशन देखने लायक है.

https://www.instagram.com/p/CnQ5RRPJ4NC/
यूजर्स के कमेंट

किली पॉल के वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हम बिहारी सब पर भारी. एक अन्य यूजर ने लिखा, बस आप ऐसे ही बनाओ रील. पवन सिंह के गाने में खूब वायरल होगा. एक यूजर ने लिखा, एकदम तगड़ा. एक यूजर ने लिखा, अगला गाना कोको कोला खेसारी लाल का प्लीज. एक और यूजर ने लिखा, पवन सिंह को कर दिया फेल.

Also Read: इंटरनेट सेंसेशन Killi Paul पर 5 लोगों ने लाठी और डंडों से किया हमला, लगे पांच टांके, जानें पूरा मामला
तंजानिया से है किली पॉल

टिकटॉक पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ 26 वर्षीय तंजानिया के किली पॉल पेशे से एक किसान है. एक इंटरव्यू में किली ने कहा था, “हमें एक पूरा गाना सीखने में लगभग दो से तीन दिन लगते हैं. हम यूटयूब पर जाते हैं और पहले गीत के बोल सीखते हैं और फिर गूगल करते हैं कि उन शब्दों का उच्चारण कैसे किया जाता है. हम कोशिश करते हैं और सॉन्ग का अंग्रेजी में अर्थ ढूंढते हैं क्योंकि यह हमें उस फील से अनुभव कराता है. कभी-कभी हम अर्थ नहीं समझते हैं, लेकिन जब आप किसी चीज़ से प्यार करते हैं, तो आप उसे पूरे दिल से करने की कोशिश करते है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola