Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट

Updated at : 01 Apr 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Gaurav Khanna Entry Rumors in Khatron Ke Khiladi 15

'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की एंट्री की अफवाहें, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा तेज है. इन्हीं में से एक नाम 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना का भी है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी एंट्री से जुड़ी पूरी अपडेट.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है. पिछले साल यह शो नहीं आया था, जिससे फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी वापसी की पूरी तैयारी कर ली है. इस बार भी शो को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे. अब जैसे-जैसे शो का नया सीजन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के नाम लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच’ बिग बॉस 19′ के विनर गौरव खन्ना का नाम भी सामने आ रहा है. आइए बताते हैं उनके आने की क्या अपडेट है और किन-किन कंटेस्टेंट्स के नाम फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं.

कब हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट?

इस शो की पुष्टि पहले नवंबर में की गई थी, जब रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस 19’ के एक एपिसोड में आए थे. इसके बाद फरवरी 2026 में Colors TV ने ऑफिशियल तौर पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की अनाउंसमेंट कर दी. खास बात यह रही कि इसका प्रोमो AI तकनीक से तैयार किया गया था, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

किन-किन स्टार्स के नाम आ रहे सामने?

अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. Siasat.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना को शो के लिए अप्रोच किया गया है और वह अभी बातचीत कर रहे हैं.

उनके अलावा ये नाम भी चर्चा में हैं:

  • अभिषेक बजाज
  • तान्या मित्तल
  • फरहाना भट्ट
  • दिग्विजय राठी
  • अरबाज पटेल

हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

शूटिंग कब और कहां होगी?

Siasat.com की ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो की शूटिंग जून 2026 से शुरू हो सकती है. इस बार भी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होने की संभावना है. जो कंटेस्टेंट्स फाइनल होंगे, वे मई के आखिरी हफ्ते में वहां के लिए रवाना हो सकते हैं.

टीवी के साथ OTT पर भी मिलेगा मजा

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ सिर्फ टीवी पर ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी देखने को मिलेगा. यानी आप इसे कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola