ePaper

Khatron Ke Khiladi 11: तो शूटिंग के बाद ये काम करती हैं श्वेता तिवारी? पोस्ट देखकर आप भी समझ जाएंगे

Updated at : 14 Jun 2021 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11: तो शूटिंग के बाद ये काम करती हैं श्वेता तिवारी? पोस्ट देखकर आप भी समझ जाएंगे

Khatron Ke Khiladi 11 shweta tiwari : रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी की धमाकेदार इंट्री होती है. शो की शूटिंग केपटाउन में चल रही है और वहां से कंटेस्टेंट लगातार फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट्स देते रहते है. अब श्वेता तिवारी ने एक फोटो पोस्ट कर बताया है कि वो शूटिंग के बाद किस चीज में बिजी रहती है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 11 shweta tiwari : रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी की धमाकेदार इंट्री होती है. शो की शूटिंग केपटाउन में चल रही है और वहां से कंटेस्टेंट लगातार फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट्स देते रहते है. अब श्वेता तिवारी ने एक फोटो पोस्ट कर बताया है कि वो शूटिंग के बाद किस चीज में बिजी रहती है.

श्वेता तिवारी केपटाउन से अपनी कई खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती है. कभी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए तो कभी खुद के साथ टाइम बिताते हुए एक्ट्रेस अपनी फोटोज शेयर करती रहती है. इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सही चीज में व्यस्त’.

https://www.instagram.com/p/CQB6dNtt5mh/

एक्ट्रेस ने किताब पढ़ते हुए अपनी दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो लाइट येलो कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है और बालों को सेमी कर्ल लुक दिया हुआ है. एक तसवीर में वो पेड़ पर बैठकर किताब पढ़ने में पूरी तरह रमी हुई दिखती है तो दूसरे फोटो में खिलखिलाकर हंस रही है. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 11 में श्वेता तिवारी को कंटेस्टेंट ने दिया नया निक नेम, काफी दिलचस्प है एक्ट्रेस का ये नाम

वहीं, इससे पहले श्वेता तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मेकअप कराते हुए नजर आई थी. वीडियो में वो कहती है, ‘अगर आप लोगों को नहीं पता हो तो मैं बता दूं, मेरा यहां निक नेम “मम्मा” है. सब लोग मुझे मम्मा कह कर बुलाते हैं. इसलिए मैं यहा की जगत माता हूं. मैं मदर ऑफ अफ्रीका भी हूं.’

https://www.instagram.com/p/CP5NKwPtbxn/

वहीं, बीते दिन खतरों के खिलाड़ी का पहली प्रोमो जारी कर दिया गया है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी वीडियो में कहते दिखते है कि, यहां कदम कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वारियर्स देंगे उसे कड़ी टक्कर. ये है डर और डेयर का बैटलग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola