Khatron Ke Khiladi 11 Updates: दिव्यांका त्रिपाठी ने दमदार स्टंट से जीता दिल, राेहित शेट्टी ने कही ये बात
Khatron Ke Khiladi 11 LIVE Updates: रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 छोटे पर्दे पर लौट आया है. इस सीजन शो की टैगलाइन ‘डर वर्सेज डेयर’ है. मई में प्रतियोगी रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए शो की शूटिंग के लिए केप टाउन रवाना हुए थे. Prabhat khabar पर देखें LIVE Updates
दिव्यांका त्रिपाठी ने जीता तीसरा स्टंट
दिव्यांका ने अपने दमदार स्टंट से सबको हैरान किया. रोहित शेट्टी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये. उन्होंने कहा कि वो दिव्यांका को फाइनालिस्ट के तौर पर देखते हैं. एक्ट्रेस ने जब मगरमच्छ को उठाकर पिंजरे में डाला तो हरकोई हैरान रह गया. सौरभ ने भी इस स्टंट को किया लेकिन वो दिव्यांका से हार गये. वहीं निक्की तंबोली ने इस स्टंट को पहले ही गिवअप कर दिया.
अभिनव ने जीता दूसरा स्टंट
दूसरे स्टंट के विजेता अभिनव शुक्ला रहे. उन्होंने ये स्टंट 5 मिनट में पूरा किया. वहीं आस्था ने इसे 9 मिनट में कंप्लीट किया.
दूसरा स्टंट किया इन कंटेस्टेंट ने
दूसरे स्टंट में तीनों कंटेस्टेंट को अलग-अलग ऊचाई पर बनें एक लोहे से बने पोल पर चढ़ना था. आस्था ने इस स्टंट को सबसे पहले किया. इसके बाद राहुल वैद्य ने इस स्टंट को किया, लेकिन वो बीच में ही कूद गये. इसके बाद अभिनव शुक्ला ने इस स्टंट को किया.
अर्जुन बिजलानी ने जीता पहला स्टंट
अनुष्का सेन ने इस स्टंट को 1 मिनट 18 सेकेंड में पूरा किया वहीं श्वेता तिवारी 1 मिनट 5 सेकेंड में इसे पूरा किया. अर्जुन बिजलानी ने इस स्टंट को 1 मिनट 4 सेकेंड में पूरा किया. यनी श्वेता और अर्जुन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अर्जुन बिजलानी पहले स्टंट के विनर बने और फियर फंडा अनुष्का को मिला.
श्वेता तिवारी ने किया सबसे पहला स्टंट
श्वेता तिवारी ने इस सीजन का पहला स्टंट किया. उन्हें बाघ के बाड़े में जाकर खतरों के खिलाड़ी का टैग निकालना था. श्वेता ने पूरी बहादुरी के साथ इस स्टंट को पूरा किया. हालांकि वो थोड़ा घबराती हुईं नजर आईं. इसके बाद अनुष्का सेन ने इस स्टंट को किया. अर्जुन बिजलानी शो के दौरान बेहद घबराये दिखे.
वरुण सूद और विशाल आदित्य ने शर्टलेस होकर दिये पोज
वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट के सामने पोज देते नजर आये. उनकी बॉडी की सभी ने जमकर तारीफ की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए