Kavya: Ek Jazbaa-Ek Junoon Off Air: सीरियल के ऑफ-एयर होने पर सुम्बुल तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी अफवाहें फैलाने वाले…
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Mar 2024 11:16 AM
Kavya: Ek Jazbaa-Ek Junoon Off Air: सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों सीरियल काव्या: एक जज्बा- एक जुनून में नजर आ रही है. कुछ समय से खबरें सोशल मीडिया पर चल रही कि शो ऑफ-एयर होगा.
Kavya: Ek Jazbaa-Ek Junoon Off Air: काव्या सीरियल के ऑफ-एयर होने की खबरों पर सुम्बुल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. टेली टॉक में, सुम्बुल तौकीर खान ने कहा कि काव्या के ऑफ-एयर होने की अफवाहें बेसलेस हैं.

सुम्बुल ने सवाल किया कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले कौन हैं? एक्ट्रेस ने अपने फैंस को मैसेज दिया कि लोगों की अफवाहों पर यकीन ना करे. उन्होंने फैंस को शो को एजॉय करने के लिए कहा.

काव्या सीरियल में सुम्बुल के अपोजिट एक्टर मिश्कत वर्मा नजर आते है. दोनों की केमिस्ट्री प्रशंसकों को काफी पसंद है और फैंस उनपर जमकर प्यार बरसाते हैं.

सीरियल काव्या: एक जज्बा, एक जुनून में सुम्बुल, काव्या का रोल प्ले करती है, जो एक आईएएस अधिकारी हैं. जिसकी शादी एक नेता के बेटे आदित्या से होती है. वो शो में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बीच मैनेज करती दिखती है.

काव्या: एक जज्बा, एक जुनून के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो आदित्य के भाई की सच्चाई काव्या के सामने आ गई है. उसे पता चल गया है कि उसके पति के भाई की वजह से उसकी बहन की जान गई. काव्या उसे सजा दिलवाना चाहती है.

शो में दिखाया गया कि आदित्य के भाई की जान एक हादसे में चली गई. जिसकी वजह से आदित्य उससे नफरत करने लगा है. वो काव्या को इसका जिम्मेदार मानता है.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या को कोमा से होश आ जाएगा. काव्या फिर से आदित्य के घर जाएगी और उसके दिल में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश करेगी.

सुम्बुल पिछली बार सीरियल इमली में नजर आई थी. इमली के रोल में उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. शो में उनके साथ फहमान खान थे. हालांकि लीप के बाद सुम्बुल शो से बाहर हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










