Kaun Banega Crorepati 2020 Updates: बिहार की सही जानकारी होती तो 25 लाख रुपये जीत जाते, जानिए क्या था सवाल
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. बीते सोमवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस सुपरहिट शो का प्रसारण किया जा रहा है. शो को पसंद करने वाले लाखों हैं खासकर इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के तो लोग दीवाने हैं. उनके केबीसी को प्रस्तुत करने का अंदाज ही निराला है. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शो में ऑडिएंस की कमी खल रही है पर शो का रोमांच बना हुआ है. सीजन की पहली प्रत्योगी के रूप में मध्यप्रदेश की आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठनेवाली प्रतिभागी बन गई. आरती 6 लाख 40 हजार जीतकर शो से विदा ले ली. इसके बाद उत्तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्ता फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये. सोनू कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपये जीतकर शो को क्वीट कर दिया था. इसके बाद हॉटसीट पर आने का मौका मिला जय कुलश्रेष्ठ को, फिलहाल जय ने 40 हजार रूपये जीते हैं. और वो शो में बने हुए हैं. जय मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें मौका मिला केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का. कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ
इस सवाल का जवाब देकर मिले 6 लाख 40 हजार
जनवरी 2020 में अमरिकी मिलिट्री ड्रोन के हमले से किस देश के मेजर जनरल की मृत्यु हो गई थी
सही जवाब – ईरान
इस सवाल के लिए जसविंदर ने लिया फोन ए फ्रेंड और फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन
प्रश्न –सबसे पहला सफल टीका किस बीमारी के लिए विकसित किया गया था
प्लेग
पोलियो
चेचक
खसरा
सही जवाब – चेचक
इस सवाल का जवाब देकर जसविंदर ने पहला पडाव पार किया
प्रश्न – इनमें से किस चक्रवात, जिसका नामकरण थाइलैंड द्वारा किया गया था, का अर्थ वहां के स्थानिय भाषा में आकाश होता है
हेलेन
अम्फान
फनी
हुदहुद
सही जवाब – अम्फान
ठाकरे परिवार से जुड़े सवाल का दिया जसविंदर ने सही जवाब
प्रश्न – विधान सभा चुनाव लड़ने वाले प्रसिद्ध ठाकरे परिवार के पहले सदस्य कौन हैं
बाला साहब ठाकरे
आदित्य ठाकरे
राज ठाकरे
उद्धव ठाकरे
सही जवाब – आदित्य ठाकरे
सिख गुरु से संबंधित प्रश्न का दिया जसविंदर ने सही जवाब
प्रश्न – किस सीख गुरु ने अपने निधन से कुछ समय पहले सभी सिखों से ये कहा था, सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रंथ
सही जवाब – गुरु गोविंद सिंह
जसविंदर ने दूसरे सवाल का दिया सही जवाब
प्रश्न – भारत में इनमें से किस कार्ड पर उसकी वैधता अंकित होती है ?
सही जवाब- डेबिट कार्ड
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए