KBC 12 Updates : हॉटसीट पर छवि कुमार, जीते 25 लाख रुपये, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्ट
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई दीवाना है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.
राष्ट्रीयमंडल खेल से जुड़े सवाल के लिए छवि ने दिया सही जबाव
प्रश्न – किस खिलाड़ी ने 2018 के राष्ट्रीयमंडल खेलों में किस खेल में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था
सही जवाब – मनिका बतरा
इस सवाल का छवि ने दिया सही जवाब
प्रश्न – लुंबिनी किस धार्मिक महापुरुष की जन्म भूमि है
सही जवाब – गौतम बुद्ध
इस प्रश्न के लिए छवि ने ली दो लाइफलाइन
प्रश्न – भारत के किस प्रधानमंत्री के कार्य़काल के दौरान पूर्व रियासतों के शासकों को दी जाने वाली प्रिवी-पर्स यानी राजभत्ते को समाप्त कर दिया गया था
सही जवाब – इंदिरा गांधी
हर दिन 10 लखपति के विजेता
कौशिक महंति (पटना)
रुखैया अमीन (वाराणसी)
प्रदीप कुमार (झांसी)
सोनू प्रताप सिंह (नई दिल्ली)
अंकित गुप्ता (नागपुर)
अजय जैन (इंदौर)
केशव विपिन कुमार सिंह ( वडोदरा)
अलवीरा अजीज ( बंगलुरु)
मोहित अरोरा (करनाल)
सौरभ वाधवा ( भुवनेश्वर)
छवि कुमार से पूछा गया ये सवाल
प्रश्न – पूतना का वध भगवान विष्णुु के किस अवतार ने किया था
सही जवाब – श्री कृष्ण
हॉटसीट पर छवि कुमार
छवि एक वायुसेना अधिकारी की एक गौरवशाली पत्नी हैं. वह एक अंग्रेजी शिक्षिका भी हैं. देश में योगदान देने के लिए, वह वायुसेना परिवार की युवा पत्नियों को अनौपचारिक रूप से काउंसलिंग भी करती हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए