ePaper

KBC 14: इस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए थे आयुष गर्ग, आपको मालूम है इसका आंसर

Updated at : 18 Aug 2022 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 14: इस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए थे आयुष गर्ग, आपको मालूम है इसका आंसर

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में कंटेस्टेंट आयुष गर्ग 1 करोड़ जीतने से रह गए. उन्होंने 1 करोड़ का सवाल तो खेला, लेकिन वो सही जवाब नहीं दे पाए. ऐसे में अगर आप भी अपना जेनरल नॉलेज चेक करना चाहते है तो इस सवाल का जवाब दीजिए.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 14) शुरू होने के साथ ही चर्चा में है. कंटेस्टेंट आयुष गर्ग के गेम से बिग बी काफी प्रभावित हुए. आयुष ने शानदार गेम खेलते हुए 75 लाख रुपये अपने नाम कर लिया. हालांकि उन्होंने 1 करोड़ के लिए भी खेला, लेकिन इसका सही जवाब वो नहीं दे पाए. तो चलिए आपको बताते है कि उस सवाल का सही जवाब.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के आयुष गर्ग वाला एपिसोड अगर आपने मिल कर दिया है तो कोई बात नहीं. आपको हम बताते है कि वो कौन सा सवाल था, जिसका जवाब देने से वो चूक गए. 1 करोड़ का सवाल ये था कि- वो कौन सा पर्वत था, जिस पर पहली बार किसी व्यक्ति ने 8 हजार मीटर से ऊपर की चोटी की चढ़ाई की थी? इसपर आयुष ने जवाब दिया था, ल्होत्से दिया था.

ऑनलाइन डेटिंग के बारे में बिग बी ने पूछा

आयुष गर्ग का ये जवाब गलत हो गया था और वो 1 करोड़ नहीं जीत पाए थे. इस सवाल का सही जवाब अन्नपूर्णा है. केबीसी 14 के इस सीजन में आयुष पहले कंटेस्टेंट रहे, जिन्होंने 75 लाख रुपए जीते. ये एपिसोड काफी मजेदार रहा. आयुष से अमिताभ बच्चन ने ऑनलाइन डेटिंग के बारे में पूछा.

Also Read: राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भेजा खास संदेश, कहा-राजू उठो…, जानें पूरा मैसेज
अमिताभ बच्चन की फिल्में

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के प्रीमियर में अमिताभ बच्चन ने आमिर खान, मैरी कॉम और सुनील छेत्री का स्वागत किया था. शो 7 अगस्त को शुरू हुआ था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. 9 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी इस मूवी में हैं. इसके अलावा बिग बी फिल्म गुडबॉय में रश्मिका मंदाना औऱ नीना गुप्ता के साथ दिखेंगे. ये 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola