Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा खेल से संबंधित चौथा सवाल, यहां देखिए सही जवाब

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 7:27 AM

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12 - टीवी जगत का सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 का रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. इस दौरान शो में भाग लेने के लिए दर्शकों के सामने सवाल आना भी शुरू हो गए हैं. अब तक रजिस्ट्रेशन के लिए तीन सवाल किये जा चुके है और 12 मई को 9 बजे चौथा सवाल किया गया. अमिताभ बच्चन का ये सवाल इस बार खेल से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): टीवी जगत का सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kaun Banega Crorepati 11) का रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. इस दौरान शो में भाग लेने के लिए दर्शकों के सामने सवाल आना भी शुरू हो गए हैं. अब तक रजिस्ट्रेशन के लिए तीन सवाल किये जा चुके है और 12 मई को 9 बजे चौथा सवाल किया गया. अमिताभ बच्चन का ये सवाल इस बार खेल से जुड़ा हुआ है.

Also Read: KBC के नए सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरु, इन 5 महिला करोड़पति से सीखिये कैसे उन्होंने सपनों को पंख दिये

2020 में आयोजित किस खेल के विश्‍वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग ल‍िया था?

A. हॉकी

B. रेसलिंग

C. क्रिकेट

D. बैडमिंटन

इस सवाल का सही जवाब क्रिकेट है. दर्शकों को 13 मई रात 9 बजे तक सही जवाब भेजना है.

आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्‍चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.

केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. अमिताभ का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था. दूसरा सवाल अमिताभ ने पूछा था, फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था. वहीं, तीसरे सवाल ये था, दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ? इस सवाल का सही जवाब A. दमन और दीव था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola