KBC 12 Updates : हॉटसीट पर लक्ष्मी अंकुशराव कवडे , देखें आज के प्ले अलॉन्ग विजेताओं की लिस्ट
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें ,सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के होस्टिंग का तो हर कोई दीवाना है. पिछले 20 सालों से महानायक इस शो को होस्ट कर रहे हैं, और दर्शकों का प्यार उनके प्रति बदस्तूर जारी है. आपको बता दें मोहिता शो में एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर श की दूसरी करोड़पति बन गई है. आपको बता दें महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम मिली थी. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates
हॉटसीट पर लक्ष्मी अंकुशराव कवडे
भूम शहर की रहने वाली लक्ष्मी अंकुशराव कवडे उस्मानाबाद के भौम में जिला परिष्द विद्यालय में कार्यरत हैं.
इस सवाल के लिए योगेश ने लिया वीडियो ए फ्रेंड, पार किया दूसरा पड़ाव,जीते 3 लाख 20 हजार रुपये
प्रश्न – दो देशों के बीच निर्धारित किस सीमा रेखा पर. बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित होता है
जवाब – रेडक्लिफ लाइन
योगेश पांडे ने पार किया पहला पड़ाव, जीते 10 हजार रुपये
प्रश्न – जफराबादी, सुरती, नीली रावी, भदावरी किसकी नस्लें हैं
सही जवाब – भैंस
हॉटसीट पर डेयरी फर्मर योगेश पांडे
उत्तर प्रदेश के योगेश पांडे केबीसी के हॉटसीट पर पहुंच गए हैं. योगेश वसई महाराष्ट्र में डेयरी फार्मिंग का काम करते हैं.
इस सवाल का ज्वाला जीत सिंह ने दिया गलत जवाब, जीते 3 लाख 20 हजार रुपये
सवाल – इनमें से कौन एक खारे पानी की झील है
ऑप्शन –
वुलर झील
लोकटक लेक
पैंगोग लेक
कोलेरु झील
सही जवाब – पैंगोग लेक
6 लाख 50 हजार के सवाल का ज्वाला जीत सिंह ने दिया सही जवाब
सवाल – बाणभट्ट किस राजा के दरबारी कवि थे
सही जवाब – हर्षवर्धन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए