ePaper

KBC 12: शो में होंगे ये बड़े बदलाव, इस लाइफलाइन का इस्‍तेमाल नहीं कर पायेंगे कंटेस्टेंट

Updated at : 05 Sep 2020 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
KBC 12: शो में होंगे ये बड़े बदलाव, इस लाइफलाइन का इस्‍तेमाल नहीं कर पायेंगे कंटेस्टेंट

kaun banega crorepati 12 amitabh bachchan show to replace audience poll lifeline latest update bud: अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' (Kaun Banega Crorepati 12) सोनी टीवी जल्‍द शुरू होनेवाला है. हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया था. सोनी टीवी की ओर यह भी जानकारी दे दी गई है कि इस शो की शूटिंग 7 सितंबर से शुरू होने वाली है. सेट की तसवीरें भी शेयर की गई थी.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ (Kaun Banega Crorepati 12) सोनी टीवी जल्‍द शुरू होनेवाला है. हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया था. सोनी टीवी की ओर यह भी जानकारी दे दी गई है कि इस शो की शूटिंग 7 सितंबर से शुरू होने वाली है. सेट की तसवीरें भी शेयर की गई थी.

कोरोना वायरस की वजह से इस बार शो में ऑडियंस की एंट्री सेट पर नहीं होगी. हालांकि प्रत्येक प्रतियोगी परिवार के किसी सदस्य को अपने साथ ला सकता है और बैठने की व्यवस्था उसी के अनुसार की गई है. बता दें कि टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड भी बिना ऑडियंस के ही शूट किए जा रहे हैं. उन्‍होंने ऑडियंस की जगह कटआउट लगाए हैं.

फास्‍टेस्‍ट फिंगर कंटेंस्‍टेंट

बताया जा रहा है कि फास्‍टेस्‍ट फिंगर कंटेंस्‍टेंट (Fastest Finger Contestants) पूरी तरह से क्‍वारेंटाइन रहेंगे और इसके बाद उनकी शों में इंट्री होगी. सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,’ अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोनोवायरस से जंग जीत कर लौटे हैं. टीम इस समय अधिक सतर्क है और सभी प्रकार के सुरक्षा उपायों को बनाए रखना चाहती है. शूटिंग में शामिल सभी लोग खुद को सीमित कर रहे हैं. डर है और ज्‍यादातर लोग शो की वापसी को लेकर उत्साहित हैं. शूटिंग के लिए रिहर्सल भी की गई है.’

Also Read: KBC 12 Promo: इस शख्‍स की आपबीती सुन बोले अमिताभ बच्‍चन- जो भी हो, सेट बैक का जवाब… VIDEO

क्या था प्रोमो में

इस वीडियो में कंटेस्‍टेंट 1000 रूपये जीतकर बेहद खुश नजर आ रहा था. अमितभ बच्‍चन पूछते हैं आप सिर्फ इतनी रकम जीतकर खुशी मना रहे हैं. वह कहते हैं- मैं 500 रुपये से अपने बिजनेस की शुरूआत की थी और फिर 10 करोड़ तब ले गया था, फिर सब खत्‍म हो गया, इस बार हजार से शुरू करूं, आप ही सोचिये कहां तक लेकर जाऊंगा. उनका जवाब सुनकर अमिताभ बच्‍चन भी भावुक हो जाते हैं.

रिकॉर्ड तोड़ा था

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola