कपिल शर्मा ने सुमोना का उड़ाया मजाक, सलमान खान ने कॉमेडियन की कर दी बोलती बंद, बोले- ‘सुनो, आज एक शर्त…

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपसिोड का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कपिल, सुमोना का हर बार की तरह मजाक उड़ाते दिख रहे है. सुमोना, कपिल से कहती है, ‘तुम्हें रेडी होना है क्योंकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाना है.’
सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले है. इस वीकेंड कपिल शो काफी मजेदार होने वाला है. शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल और राघव जुयाल के साथ कपिल की टीम काफी मस्ती करते दिखेगी. शो को लेकर अलग-अलग प्रोमो वीडियोज आने लगे है. लेटेस्ट वीडियो में कॉमेडियन अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती का मजाक उड़ाते दिख रहे है. इसपर सलमान ने उनकी क्लास लगा दी.
सोनी टीवी ने कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपसिोड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल, सुमोना का हर बार की तरह मजाक उड़ाते दिख रहे है. सुमोना, कपिल से कहती है, ‘तुम्हें रेडी होना है क्योंकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाना है.’ इसपर कॉमेडियन कहते है, ‘हां तो तुम जाओ, मैं अलग से जाऊंगा.’ फिर कपिल एक्टर से सुमोना को लेकर कहते है, ‘ये ना भाई इसकी खासियत है कि बड़ी दूर से बड़ी प्यारी लगती है. जितना पास आती जाती है उतना ब्लर होता जाता है काम.’ इसपर एक्ट्रेस बिना रिएक्ट करते कपिल को देखती रहती है.
सलमान खान दोनों की बाते सुनते है और कहते है, ‘सुनो, आज एक शर्त लगाते हैं इनसे आप यहां पर उनकी पत्नी हो ना. मां वहां पर बैठी है. सेम चीज ये अपने घर पर जाकर पत्नी से बोलेंगे.’ भाईजान की बात सुनते ही सब हंसने लगते है और कपिल कुर्सी के पीछे छिप जाते है और फिर कहते है, ‘ये वाली ऐसी है कि दूर जाती है तो काम खराब होते जाता है.’
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
किसी का भाई किसी की जान अजीत की ब्लॉकबस्टर वीरम की रीमेक है, जिसे सिरुथाई शिवा ने निर्देशित किया था. हिंदी रीमेक फरहाद सामजी द्वारा अभिनीत है और 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में ईद पर रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए है.
Also Read: Anupama का है इन एक्टर्स के साथ छत्तीस का आंकड़ा, सेट पर नहीं होती बातचीत, नाम जान लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










