Kapil Sharma ने एटली का अपमान करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- भेड़ की तरह किसी के…
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Dec 2024 5:15 PM
Kapil Sharma On Insulting Atlee: एटली से अजीबो-गरीब सवाल पूछने पर कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब कॉमेडियन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है.
Kapil Sharma On Insulting Atlee: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्म निर्माता एटली कुमार हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बतौर गेस्ट पहुंचे थे. एपिसोड के दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में डायरेक्टर से एक सवाल पूछ दिया, जो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कॉमेडियन को जमकर ट्रोल किया. कड़ी आलोचना झेलने के बाद आखिरकार कपिल शर्मा ने आरोपों पर रिएक्ट किया है.
एटली का अपमान करने वाले वीडियो पर कपिल शर्मा का आया रिएक्शन
कपिल शर्मा ने एक्स पर एक यूजर के पोस्ट पर रिएक्ट किया. जिसमें लिखा था, “कपिल शर्मा एटली के लुक का अपमान करते हैं? एटली बॉस की तरह जवाब देते हैं. उन्होंने कहा, ”लुक से किसी को मत आंकिए, दिल से आंकिए.” #एटली #कपिलशर्मा.” साथ ही वीडियो भी अटैच किया हुआ था. इसपर कपिल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “प्रिय सर, क्या आप मुझे समझा सकते हैं कि जब मैंने इस वीडियो में उनके लुक्स को लेकर बात की है. आप सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं, धन्यवाद. (आप इसे खुद देखें और निर्णय लें, भेड़ की तरह किसी के ट्वीट को फॉलो न करें.)”
कपिल ने क्या कहा था एटली को
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के वीडियो में एटली को कॉमेडियन के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है. कपिल ने फिल्म निर्माता से पूछा, ”एटली सर, वास्तव में आप बहुत छोटे हैं औj अभी ही इतने बड़े निर्माता, निर्देशक बन गए हैं. कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी स्टार से पहली बार मिले हैं और उसको लगा ही नहीं कि आप एटली हो. उसने कहा हो, ‘एटली कहां है?”’
एटली ने कपिल को दिया था क्या जवाब
इस पर एटली ने कहा, ”एक तरह से मैं आपका सवाल समझ गया. मैं आंसर देने का प्रयास करूंगा. मैं वास्तव में एआर मुरुगादॉस सर का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस की थी. उन्होंने एक स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन यह नहीं देखा कि मैं कैसा दिख रहा हूं और मैं इसके लिए सक्षम हूं या नहीं, लेकिन उन्हें मेरा काम काफी पसंद आया. मुझे लगता है कि दुनिया को दिल देखना चाहिए, ना कि किसी के दिखावे से फैसला करना चाहिए.
Also Read- VIDEO: कपिल शर्मा ने बेबी जॉन डायरेक्टर के लुक्स पर किया ऐसा कमेंट, नेटिजन्स बोले- बॉडी शेमिंग करना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










