Kanguva OTT Release: इस ओटीटी पर दस्तक देगी सूर्या की कंगुवा, इतने करोड़ में बिके स्ट्रीमिंग राइट्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Nov 2024 7:01 PM
Kanguva OTT Release: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है. मूवी ने अब तक 67.50 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे देख पाएंगे.
Kanguva OTT Release: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर तमिल फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. तमिल मूवी 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई एक्शन ड्रामा ने अब तक 67.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर अभी आपने यह फिल्म नहीं देखी है, तो आइये जानते हैं किस ओटीटी पर एंजॉय कर पाएंगे.
किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी कंगुवा
ओटीटी दिग्गज प्राइम वीडियो ने कंगुवा के डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं. कथित तौर पर, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स 100 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदे हैं. ऐसे में जब कंगुवा थियेटर्स से पूरी तरह उतर जाएगी, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी. अभी ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं किया गया है.
प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कंगुवा की ओटीटी रिलीज
प्राइम वीडियो ने कंगुवा के ओटीटी राइट्स हासिल करने की खबर एक्स पर शेयर की. उन्होंने लिखा, ”एक कहानी जो 1700 से 2023 तक 500 साल की यात्रा करती है, एक हीरो के बारे में जिसे अधूरा छोड़ दिया गया एक मिशन पूरा करने के लिए. #कंगुवा थियेटर्स के बाद सीधे प्राइम वीडियो पर.”
क्या है कंगुवा की कहानी
फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन पर बेस्ड है, जो बिल्कुल अलग हैं. इसमें कंगुवा नाम के एक व्यक्ति को दिखाया गया है, जो रोमानियाई लोगों की ओर से उसके गांव पर हमला किए जाने के बाद सभी को बचाता है. मूवी में सूर्या शिवकुमार, बॉबी देओल, दिशा पटानी, आरश शाह, कार्तिक शिवकुमार, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और नटराजन सुब्रमण्यम प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कंगुवा दिशा पटानी और बॉबी देओल की तमिल डेब्यू फिल्म भी है.
Also Read- Box Office Report: कंगुवा हुई फ्लॉप, 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं कर पाई पार, निर्माता ने उठाया बड़ा कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










