ePaper

कंगना रनौत को जान से मारने की मिली धमकी, दर्ज कराया FIR, कहा- गीदड़ भभकी से नहीं डरती

Updated at : 30 Nov 2021 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना रनौत को जान से मारने की मिली धमकी, दर्ज कराया FIR, कहा- गीदड़ भभकी से नहीं डरती

Kangana Ranaut Files FIR: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है. अब एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती है. एक्ट्रेस को मुंबई आतंकी हमले पर पोस्ट के बाद से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. जिसके बाद अभिनेत्री ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है. उन्होंने पंजाब सरकार से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

कंगना ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक लंबा नोट लिखा है. फोटो में उनकी बहन रंगोली चंदेल और मां आशा रनौत भी हैं. अदाकारा ने कहा कि मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं. बठिंडा (Bathinda) के शख्स ने मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है.

https://www.instagram.com/p/CW4pgOso0gk/

कंगना ने लिखा, मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना. इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही ग़द्दारों का हाथ होता है. देशद्रोही गद्दारों ने कभी पैसे के लालच में तो कभी पद व सत्ता के लालच में भारत मां को कलंकित करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ा, देश के अंदरूनी जयचंद और गद्दार षड्यंत्र रच देश विरोधी ताकतों को मदद करते रहे, तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं. मेरे इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं. बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है.

Also Read: Kangana Ranaut पर पहले भी इन विवादों को लेकर हो चुका है FIR दर्ज, एक्ट्रेस का है विवादों से पुराना नाता

कंगना ने आगे लिखा, मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती. देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालो और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी. वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरूओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हो.

उन्होंने कहा लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है, सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन देश की अखंडता, एकता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और विचारों की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के सविंधान ने दिया है. मैंने किसी भी जाति, मजहब, या समूह के बारे में कभी कोई अपमानजनक या नफरत फैलाने वाली बात नहीं की है. मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं. कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें.

उन्होंने आगे कहा कि मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है. मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी. देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पडे़ तो मुझे स्वीकार्य है, पर मै ना डरी हूँ ना कभी डरूगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी. पंजाब में चुनाव होने वाले है, इसके लिए कुछ लोग मेरी बात को संदर्भ के बिना प्रयोग कर रहे हैं, अगर मुझे भविष्य में कुछ भी होता है तो उसके लिए नफरत की राजनीति व बयानबाज़ी करने वाले ही पूरी तरह उत्तरदायी होगें. इनसे करबद्ध निवेदन है कि चुनाव जीतने की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी के प्रति नफरत ना फैलाए. जय हिंद, जय भारत.

Also Read: Kangana Ranaut ने अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद शेयर की बोल्ड फोटो, लिखा- अगर वो मुझे अरेस्ट करने आए तो…

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola