ePaper

हे माता दुर्गे एलबम रिलीज, सुनें कैसा है भजन

Updated at : 10 Oct 2018 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
हे माता दुर्गे एलबम रिलीज, सुनें कैसा है भजन

रांची : दुर्गा पूजा के मौके पर ‘हे माता दुर्गे’ एलबम आयुष फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया . इस नागपुरी गाने के जरिये मां दुर्गे की आराधना की गयी है. भजन को आवाज दी है आकाश राज ने. इस वीडियो एलबम में अभिनय किया है अभिनेता उज्जवल कुमार उर्फ़ रॉकी ने. भजन को […]

विज्ञापन

रांची : दुर्गा पूजा के मौके पर ‘हे माता दुर्गे’ एलबम आयुष फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया . इस नागपुरी गाने के जरिये मां दुर्गे की आराधना की गयी है. भजन को आवाज दी है आकाश राज ने. इस वीडियो एलबम में अभिनय किया है अभिनेता उज्जवल कुमार उर्फ़ रॉकी ने. भजन को गीतकार आकाश राज और अनिल चौरसिया ने मिलकर लिखा हैं. संगीत तैयार किया हैं अमित तिर्की ने. इसे वीडियो एलबम को एडिट किया समीर बेक ने.

वीडियो एलबम के निर्माता राजेश और राकेश कश्यप हैं. त्योहार के मौसम में वीडियो एलबम का निर्माण चलन में है. एलबम में काम करने वाले अभिनेता उज्जवल ऊर्फ रॉकी ने कहा, दर्शक भी हमारी इस तरह की कोशिशों को खूब पसंद करते हैं. नागपुरी संगीत सुनने वालों की प्रतिक्रिया अच्छी है कि उन्हें अपनी भाषा में मां की आराधना के लिए भजन मिल रहे हैं.
हमारी कोशिश है कि हम उन्हें उनके शब्दों में मां की आराधना के लिए मदद करें. भक्ति की कोई भाषा नहीं है आपके दिल की आवाज बस मां तक पहुंचनी चाहिए. दुर्गा पूजा के मद्देनजर इस एलबम को रिलीज किया गया. आयुष फिल्म्स के बैनर तले इससे पहले भी कई एलबम रिलीज हुए हैं. भजन सुनने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola