Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 के विनर का नाम हुआ लीक, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट!

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: इन दिनों झलक दिखला जा 11 को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. फैंस जानने के लिए उत्सुक है कि इस सीजन विनर कौन होगा. कहा जा रहा है कि शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी में कांटे की टक्कर है.

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 के फिनाले में कुछ दिन ही बच गए है. इस सीजन ट्राफी पर कौन कब्जा जमाता है, ये जानने के लिए दर्शक उत्सुक है. शो में अभी टॉप 5 कंटेस्टेंट बचे हुए है.

झलक दिखला जा 11 शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी में कांटे की टक्कर दर्शकों को देखने के लिए मिली. शोएब और मनीषा की तगड़ी फैग फॉलोइंग है और दोनों के फैंस अपने चहेते स्टार के लिए जमकर वोट कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ग्रैंड फिनाले की रात श्रीराम चंद्रा और धनश्री वर्मा जीत की रेस से बाहर हो गए. जबकि टॉप 3 में अद्रिजा सिन्हा, शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी है.

बिग बॉस फैन पेज ‘द खबरी’ ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी बनेगी. मनीषा ने शोएब इब्राहिम को पीछे छोड़ दिया और ट्राफी अपने नाम कर ली.

वहीं, फिनाले की शूटिंग हो चुकी है और फिनाले की रात सेट पर कई सेलेब्स नजर आए, जिसमें विजय वर्मा, हुमा कुरैशी और सारा अली खान मौजूद थे.

‘झलक दिखला जा-11’ में मनीषा रानी की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी और विनर बन कर उन्होंने इतिहास रच दिया. हालांकि सच्चाई क्या है वो फिनाले यानी 2 मार्च को पता चलेगा.

मनीषा अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने घर से भाग गई, नो बिना टिकट के ही कोलकाता पहुंच गई और वहां उन्होंने पैसे कमाने के लिए शादियों और कार्यक्रमों में वेट्रेस के रूप में काम करना शुरू कर दिया.

मनीषा ने टिकटॉक पर शॉर्ट वीडियो बनाना शुरू किया और इसमें अपने डांस और एक्टिंग दोनों में अपना हुनर दिखाया. बहुत जल्द ही वो पॉपुलर हो गई और लोगों को उनका वीडियो पसंद आने लगा.

मनीषा को कई लाइव इवेंट और समारोहों में प्रदर्शन करने का ऑफर मिलने लगा. उनका पॉपुलर शो गुड़िया हमारी सभी पर भारी के मेकर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में काम करने का मौका मिला.
Also Read:Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम नहीं मनीषा रानी बनेगी विनर! फर्स्ट रनर-अप बनेगा ये कंटेस्टेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










