प्यार में मिले धोखे पर नोरा फतेही का छलका दर्द, झलक दिखला जा एपिसोड में एक्ट्रेस की आंखें हुई नम

Updated:
विज्ञापन
प्यार में मिले धोखे पर नोरा फतेही का छलका दर्द, झलक दिखला जा एपिसोड में एक्ट्रेस की आंखें हुई नम

झलक दिखला जा 10 के फिनाले एपिसोड में फैसल शेख और सृति झा का ‘बड़ा पछताओगे’ पर परफॉर्मेंस देखकर नोरा फतेही काफी भावुक हो जाती है. बता दें कि उन दिनों शो में वो जज की भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

Jhalak Dikhla Jaa 10 Finale Nora Fatehi: झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नोरा फतेही नजर आ रही है. नोरा एक बेहतरीन डांसर है और ये उनके डांस में साफ झलकता है. रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में सारे कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी. लेकिन दिलबर गर्ल एक परफॉर्मेंस देखने के बाद अपने आंसूओं को रोक नहीं पाई. इस परफॉर्मेंस के बाद वो अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करती है.

झलक दिखला जा 10 फिनाले

झलक दिखला जा 10 के फिनाले एपिसोड में फैसल शेख और सृति झा ‘बड़ा पछताओगे’ पर डांस करती है. उनका परफॉर्मेंस देखकर एक्ट्रेस नोरा फतेही की आंखों से आसूं छलक पड़ते है. एक्ट्रेस कहती है, डांस के लिहाज से यह आपका बेस्ट प्रदर्शन नहीं था, लेकिन इसने मेरे दिल को छू लिया और भावनाएं बिल्कुल सही थी. मैं उस समय शूटिंग के दौरान पर्सनल लाइफ में ऐसी स्थिति से गुजर रही थी. सेट पर बड़ी मुश्किल से मैं अपने भावनाओं को संभाल पाती थी.

अंगद बेदी के साथ रिलेशनशिप में थी नोरा फतेही

गौरतलब है कि अंगद बेदी और नोरा फतेही एक गंभीर रिश्ते में थे. लेकिन ऐसा माना जाता है कि उन्होंने एक्ट्रेस को धोखा दिया जब दोनों साथ में थे. इसके बाद दोनों अलग हो गए और एक्टर ने नेहा धूपिया से शादी कर लिया. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो 2 महीनों तक डिप्रेशन में चली गई थी.

Also Read: आखिर ऐसा क्या हुआ जो नोरा फतेही को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी ये लड़की, वायरल हो रहा ये VIDEO
नोरा फतेही इस फिल्म में आई थी नजर

हाल ही में नोरा फतेही इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड के मणिके मगे हिते रीमेक गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग डांस करती दिखी थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. वहीं, पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म सत्यमेव जयते 2 के कुसु कुसु गाने पर डांस करती दिखी थी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola