आखिर ऐसा क्या हुआ जो नोरा फतेही को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी ये लड़की, वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated:
विज्ञापन
आखिर ऐसा क्या हुआ जो नोरा फतेही को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी ये लड़की, वायरल हो रहा ये VIDEO

डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो झलक दिखला जे के सेट का है, जिसमें एक लड़की उन्हें देखकर रोने लगती है. एक्ट्रेस उसे चुप कराती है और उसका नाम पूछती है.

विज्ञापन

Nora Fatehi Viral Video: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के दीवाने लाखों है. नोरा का डांस वीडियो हो या कोई ग्लैमरस फोटोशूट, उनकी हर अदा पर फैंस अपना दिल हार जाते है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनकी एक फैन दिलबर गर्ल को देखकर फूट-फूट कर रोने लगती है. चलिए आपको बताते है ऐसा क्या हुआ, जो उनकी फैन उन्हें देखकर रोने लगी.

नोरा फतेही का वायरल वीडियो

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने नोरा फतेही का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के सेट पर दिखती है. उनसे मिलने एक फैन आती है और नोरा को देखकर खूब रोने लगती है. वो एक्ट्रेस से मिलकर रोने लगती है. नोरा उसे गले लगाती है और उनका नाम पूछती है. वो लड़की अपना नाम तान्या बताती है और कहती है उसे डांस करना पसन्द है. वो लड़की नोरा के पैर भी छूती है.

वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट

नोरा फतेही के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया. एक यूजर ने लिखा, सो क्यूट नोरा. एक यूजर ने लिखा, सो स्वीट, पर रोना किसको आता है इतना. एक यूजर ने लिखा, नोरा आप क्वीन हो. बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस टीवी शो झलक दिखला जा 10 में जज है. उनके अलावा शो में माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी बतौर जज की भूमिका में हैं.

Also Read: नोरा फतेही ने साड़ी में दी Festive Vibes, इस दिवाली आप भी ट्राई कर सकते हैं एक्ट्रेस का ये स्टाइल

नोरा फतेही इस फिल्म में आई थी नजर

हाल ही में नोरा फतेही इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड के मणिके मगे हिते रीमेक गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग डांस करती दिखी थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. वहीं, पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म सत्यमेव जयते 2 के कुसु कुसु गाने पर डांस करती दिखी थी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola