Ira Khan के बॉयफ्रेंड नुपुर ने क्यों यूजर को कहा 'सॉरी शक्तिमान', वजह है ये तसवीर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 5:16 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान अपनी लव लाईफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो अक्सर अपने ब्रॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान अपनी लव लाईफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो अक्सर अपने ब्रॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं. अब फिटनेस ट्रेनर नुपुरे शिखर ने जिम से अपनी शर्टलेस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में वो अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते दिखाई दे रहे थे. लेकिन एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की.

नुपुर शिखरे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “फ्लेक्सी सैटरडे.” उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, “वो बात नहीं है तुम्हारी बॉडी मैं… और मेहनत करो.” वहीं नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, ‘सॉरी शक्तिमान. उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और मुकेश खन्ना का शक्तिमान वाला इमोजी भी शेयर किया. इसपर भी फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

बीते दिनों अब आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वो औऱ नुपुर शिखरे की साथ में काफी खुश दिख रहे है. अलग- अलग इंवेंट में ली गई दोनों की तसवीरों को मिलाकर आयरा ने ये मोंटाज वीडियो बनाया है. कभी पार्टी तो कभी वर्कआउट करते हुए इन दोनों की बहुत सारी अनसीन फोटोज है इस वीडियो में.

https://www.instagram.com/p/CRIUNyRJAM6/?

गौरतलब है कि इस साल ही आयरा खान ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर शिखरे से अपने प्यार का इजहार किया था. उन्होंने नुपुर संग अपनी कई सारी तसवीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. बता दें कि इससे पहले आयरा खान, मिशाल कृपलानी को डेट कर रही थी.

Also Read: बिग बॉस में जाकर अपनी शादी बचाना चाहते हैं पंकित ठक्कर, रुबीना-अभिनव से ली प्रेरणा

वहीं, कुछ समय पहले आयरा ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि, मुझे 19 साल की उम्र में स्लिप डिस्क की समस्या हुई और आज मैं 23 की हो गई हूं. मैं अभी भी वहां से बहुत दूर हूं, जहां मुझे होना चाहिए. मैं जिम में रोती थी इसलिए नहीं कि मैं फैट महसूस करती थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं हिल भी नहीं पाती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola