Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इस दिन बनेंगी दुल्हन, हल्दी लेकर लड़के के घर पहुंची रीना दत्ता-किरण राव

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान की शादी होनो वाली है. आयरा अपने बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे के साथ 3 जनवरी को सात फेरे लेने वाली है. शादी की तैयारियां शुरू हो गई है और आमिर की पूर्व पत्नी किरण और रीना हल्दी लेकर नुपुर के घर पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. आयरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी कर रही है.

विज्ञापन
undefined

शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. अपने होने वाले दामाद के घर आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता हल्दी लेकर पहुंची.

undefined

किरण राव और रीना दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में किरण और रीना, नुपुर शिखारे के घर ‘हल्दी’ के लिए पहुंची. इस दौरान दोनों ने मराठी स्टाइल में साड़ी पहना था.

undefined

शादी का जश्न शुरू होने से पहले आमिर का मुंबई वाला घर लाइट्स और फूलों से सजाया गया. आमिर का पूरा घर रोशनी और जगमगाहट से जगमगा उठा.

undefined

आयरा लगातार अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां इंस्टाग्राम पर फैंस के संग शेयर कर रही है. कपल ने महाराष्ट्रीयन केलवन समारोह मनाया, जिसके लिए इरा ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ के साथ एक साड़ी पहनी हुई थी. इसमें आयरा की मां रीना दत्ता और दोस्त मिथिला पालकर शामिल हुई थी.

undefined

आयरा और नुपुर की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. शादी के कपल मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, जो 10 जनवरी को होगा. हालांकि फाइनल डेट सामने नहीं आया है. कहा जा रहा है कि रिस्पेशन में कई सेलेब्स शिरकत करेंगे.

undefined

आयरा ने पिछले साल 18 नवंबर को नुपुर संग सगाई की थी. सगाई की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें आयरा रेड गाउन में काफी खूबसूरत लगी थी. इसमें दोनों परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे.

undefined

लॉकडाउन के दौरान, आयरा अपने पिता आमिर खान के घर चली गईं और उनकी मुलाकात उनके फिटनेस कोच नुपुर शिखारे से हुई. इस दौरान दोनों पहले दोस्त बने और फिर उन्हें प्यार हो गया.

undefined

आयरा खान ने नुपुर संग फरवरी 2021 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया. उसके बाद से ही कपल अपनी रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है.

undefined

नुपुर शिखारे से पहले आयरा खान संगीतकार मिशाल कृपलानी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं. हालांकि दोनों का रिश्ता साल 2020 में टूट गया और वो अलग हो गए.

Also Read: Ira Khan की शादी के लिए जगमगा उठा आमिर खान का घर, लाइट्स और फूलों की आप भी देखें डेकोरेशन, VIDEO
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola