India’s Best Dancer 3 की जज गीता कपूर ने ‘मां’ कहे जाने पर किया रिएक्ट, बोलीं- ‘बताना मुश्किल है…’

इंडियाज बेस्ट डांसर 3 की जज गीता कपूर को मां का टाइटल मिला हुआ है. गीता ने कंटेस्टेंट से मिले प्यार और ‘मां’ कहलाने के बारे में बात करते हुए, यह आश्चर्यजनक है! मुझे नहीं पता कि मैंने इसके लायक होने के लिए क्या किया.
India’s Best Dancer 3: रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 (India’s Best Dancer 3) टीवी पर शुरू हो गया है. दर्शक इस शो पर जमकर प्यार बरसा रहे है. शो में बतौर जज गीता कपूर, सोनाली बेंद्रे और टेरेंस लुईस है. गीता को कंटेस्टेंट मां कहकर पुकारते है. हर कोई प्यार से उन्हें गीता मां बुलाता है. उन्हें मां सुनने पर कैसा महसूस होता है, इसपर कोरियोग्राफर ने रिएक्ट किया है.
मां कहलाने पर कैसा महसूस करती है गीता कपूर
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 की जज गीता कपूर को मां का टाइटल मिला हुआ है. गीता ने कंटेस्टेंट से मिले प्यार और ‘मां’ कहलाने के बारे में बात करते हुए, यह आश्चर्यजनक है! मुझे नहीं पता कि मैंने इसके लायक होने के लिए क्या किया, लेकिन जब लोग मुझे ‘गीता मां’ कहते हैं, तो मैं जिम्मेदारी महसूस करती हूं. मैं विनम्र महसूस करती हूं.
गीता कपूर ने कहा, मैं सम्मानित महसूस करती हूं, कि लोग मुझसे कहते है कि मैंने उन्हें किसी तरह का ज्ञान दिया है. लेकिन मैंने कभी किसी से यह नहीं कहा कि आप मेरे शिष्य हैं या आप मेरे गुरु हैं. मेरे नाम से मां जोड़ने के लिए बहुत आभार है. यह एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. कुछ समय पहले गीता कपूर, कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी. इस दौरान कपिल के शादी के सवाल पर टेरेंस ने कहा कि वो शादीशुदा लगते हैं. जिसपर जय भानुशाली कहते कि वो शादी करना ही नहीं चाहते. इसके बाद गीता कपूर कहती हैं, मैं बताऊं तेरे घर पर किसको देखा था. कपिल गीता से कुछ और डिटेल्स शेयर करने के लिए कहते हैं. वो कहती हैं कि, मैं नाम नहीं बता सकता हूं लेकिन एक दिन मैं इसके घर गई थी और मुझे एक लड़की दिखी थी. जय मजाक में कहते हैं मैं उस लड़की का नाम बता दूं, जिसके बाद गीता तुरंत कहती हैं- जय तेरी पोल खोलूं.
Also Read: शेखर सुमन के बेटे Adhyayan Suman का छलका दर्द, कास्टिंग निर्देशकों पर साधा निशाना, कहा- मैं एक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










