कौन है रागिनी विश्वकर्मा, जिन्होंने हनी सिंह संग गाया दिदिया के देवरा सॉन्ग, इस VIDEO से हुई थी वायरल
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Feb 2025 4:13 PM
honey singh maniac song singer
Honey Singh Song: हनी सिंह ने दिदिया के देवरा सॉन्ग से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. इस गाने के बीट्स जबरदस्त है. आइये जानते हैं किस सिंगर ने इसे भोजपुरी टच दिया है.
Honey Singh Song: हनी सिंह ने अपने भोजपुरी सॉन्ग दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस गाने का क्रेज सिर्फ बिहार-झारखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में सिर चढ़कर बोल रहा है. नेटिजन्स इसपर रील्स बना रहे हैं. उन्हें रैपर का भोजपूरिया अंदाज पसंद आ रहा है. हालांकि जिस बात की, सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है कि इसकी सिंगर कौन है.
हनी सिंह के साथ इस सिंगर ने दी भोजपुरी वाले पार्ट को आवाज
हनी सिंह के मैनिएक सॉन्ग में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने अपनी धांसू आवाज दी. उनकी आवाज इतनी बोल्ड है कि ईशा गुप्ता के किलर मूव्स काफी बोल्ड और सिजलिंग लग रही है. हालांकि बिहार-यूपी में अभी रागिनी इतनी फेमस नहीं है, उनकी पवन सिंह, अक्षरा से काफी कम पॉपुलैरिटी है, लेकिन अब उन्होंने हनी सिंह संग स्क्रीन शेयर कर पूरे देश में तहलका मचा दिया है.
रागिनी का एक वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल रागिनी विश्वकर्मा की कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुई थी. इसमें उन्हें ढोलक बजाते हुए देखा गया था. वह चर्चित गाना ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ गाने को काफी राग के साथ गा रही थी. क्यास लगाए जा रहे हैं कि इसी रील को देखकर हनी पाजी ने भी रागिनी को अपने सॉन्ग के लिए अप्रोच किया होगा.
मैनिएक सॉन्ग पर फैंस ने दिया यह रिएक्शन
मैनिएक सॉन्ग का ज्यादातर पार्ट दुबई में फिल्माया गया था. अलग-अलग फ्रेम में लक्जरी कारें, सरपट दौड़ते घोड़े और दुबई के आकर्षक सीन देखने को मिल रहे हैं. गाने में आकर्षक बीट्स हैं, जिसमें ईशा गुप्ता अपने मूव्स से फैंस को घायल कर रही है. उनकी अदाएं घायल करने वाली है. सोशल मीडिया यूजर्स ने मेनियाक पर खूब प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, अब रैप के बाद हनी पाजी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करेंगे. एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या बीट और क्या सॉन्ग है… डांस करने पर मजबूर कर रहा है.
Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










