ePaper

पिट को सच सामने आने का डर लगता है: एंजेलिना जोली

Updated at : 05 Jan 2017 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
पिट को सच सामने आने का डर लगता है: एंजेलिना जोली

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अदालत में तलाक की कार्यवाही के दौरान अलग हो चुके पति ब्रैड पिट पर यह कहते हुए हमला बोला कि वह तलाक के दस्तावेजों को सील करवाने का आग्रह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ‘डर है कि लोगों को सच पता चल जाएगा ‘. पिट (53) ने जोली […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अदालत में तलाक की कार्यवाही के दौरान अलग हो चुके पति ब्रैड पिट पर यह कहते हुए हमला बोला कि वह तलाक के दस्तावेजों को सील करवाने का आग्रह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ‘डर है कि लोगों को सच पता चल जाएगा ‘.

पिट (53) ने जोली पर मामले को सार्वजनिक अदालत में दायर कर बच्चों की निजता से समझौता करने का आरोप लगाते हुए ‘लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट’ के न्यायाधीश को अपने छह बच्चों से जुडे सभी दस्तावेजों को सील करने का आग्रह किया था.

‘पीपल मैगजीन’ की खबर के अनुसार नए दस्तावेजों के मुताबिक 41 वर्षीया अभिनेत्री सभी दस्तावेजों को सीलबंद रखने के लिए तैयार हो गई हैं लेकिन उन्होंने अभिनेता के उन दावों का कडा विरोध किया है जिसमें उन्होंने उन पर संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है.

जोली को पिछले साल दो दिसंबर को उनके छह बच्चों का पूर्ण संरक्षण दे दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola