एफबीआई ने एंजलिना जॉली से चार घंटे पूछताछ की

Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: निजी विमान में अभिनेता ब्रैड पिट द्वारा दंपति के 15 वर्षीय पुत्र मैडॉक्स की कथित रूप से पिटाई किए जाने के मामले में एफबीआई ने अभिनेत्री एंजेलिना जॉली से करीब चार घंटे पूछताछ की. ऐसा माना जा रहा है कि 41 वर्षीया अभिनेत्री ने जांच विभाग के साथ ‘पूर्ण सहयोग’ किया और विभाग […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: निजी विमान में अभिनेता ब्रैड पिट द्वारा दंपति के 15 वर्षीय पुत्र मैडॉक्स की कथित रूप से पिटाई किए जाने के मामले में एफबीआई ने अभिनेत्री एंजेलिना जॉली से करीब चार घंटे पूछताछ की. ऐसा माना जा रहा है कि 41 वर्षीया अभिनेत्री ने जांच विभाग के साथ ‘पूर्ण सहयोग’ किया और विभाग ने ‘उनके बच्चों’ से भी बात की.

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा, ‘विमान के उड़ान भरने से नीचे उतरने तक क्या-क्या हुआ, एजेंट सब कुछ जानना चाहते थे. वे मार-पीट के आरोपों की भी जांच कर रहे हैं.’ सूत्रों ने कहा कि एफबीआई द्वारा ‘अभी और कुछ सप्ताह तक जांच किए जाने की सुविधा’ है. उसके बाद मामला अभियोजक के समक्ष रखा जाएगा, जो मामले की आगे जांच करेंगे.

दूसरी ओर लॉस एंजिलिस काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रन एंड फैमिली सर्विसेज भी जॉली द्वारा 52 वर्षीय अभिनेता तथा उनके पति पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है. गौरतलब है कि जॉली ने 19 सितंबर को अपने पति ब्रैड पिट से तलाक का आवेदन दिया है. उन्होंने बच्चों के संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी मांगी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola