पिट के खिलाफ बच्चों से बदसलूकी के आरोपों की जांच कर रही एफबीआई

Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : एफबीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि वह हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के खिलाफ अपने बच्चों से बदसलूकी के आरोपों के मामले में जानकारी एकत्रित कर रही है. इस तरह की खबर थी कि पिट ने एक निजी विमान में अपने बच्चों के साथ बदसलूकी की थी. एजेंसी ने इस […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : एफबीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि वह हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के खिलाफ अपने बच्चों से बदसलूकी के आरोपों के मामले में जानकारी एकत्रित कर रही है.

विज्ञापन

इस तरह की खबर थी कि पिट ने एक निजी विमान में अपने बच्चों के साथ बदसलूकी की थी. एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है. इस खबर का काफी प्रसार हुआ था और इसके बाद पिट की पत्नी एंजलिना जॉली ने तलाक के लिए आवेदन दाखिल किया है. 41 वर्षीय जॉली के वकील ने कहा कि अलगाव का कारण ‘परिवार की सेहत’ है.

एफबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका के न्याय क्षेत्र में विशेष विमान के अंदर की, खासतौर पर जिस विमान में ब्रेड पिट और उनके बच्चे सफर कर रहे थे, उसकी घटना के आरोपों को लेकर जांच के सिलसिले में एफबीआई लगातार जानकारी एकत्रित कर रही है और इस बात का आकलन करेगी कि फेडरल स्तर पर जांच की जाएगी या नहीं.’ एलए टाइम्स के अनुसार एफबीआई को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया था. खबरों के अनुसार कथित घटना फ्रांस से लॉस एंजिलिस जा रहे एक निजी विमान में 14 सितंबर को घटी थी.जॉली ने अपनी दो साल पुरानी शादी को समाप्त करते हुए 19 सितंबर को तलाक के लिए अर्जी डाली थी। उन्होंने अलगाव की तारीख 15 सितंबर बताई है. ब्रेड पिट ने आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola