28 Years Later Trailer: ’28 इयर्स लेटर’ का रोंगटे खड़े देने वाला ट्रेलर रिलीज, सिलियन मर्फी के कमबैक से फैंस हैरान

28 Years Later Trailer
28 Years Later Trailer: डैनी बॉयल की निर्देशित हॉरर फिल्म ’28 डेज लेटर’ के सीक्वल ’28 इयर्स लेटर’ का पहला ट्रेलर बीते दिन 10 दिसंबर, 2024 को रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में ऑस्कर वीनर सिलियन मर्फी की झलक देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
28 Years Later Trailer: डैनी बॉयल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म ’28 डेज लेटर’ के सीक्वल ’28 इयर्स लेटर’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें ऑस्कर वीनर सिलियन मर्फी एक थ्रिलिंग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. इस बार फिल्म में सिलियन मर्फी के अलावा आरोन टेलर-जॉनसन, जोडी कॉमर, राल्फ फिएनेस, जैक ओ’कॉनेल, एरिन केलीमैन और एडविन राइडिंग जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म और ट्रेलर के बारे में और अधिक जानने से पहले यहां देखें ट्रेलर-
कैसा है 28 इयर्स लेटर?
28 इयर्स लेटर के ट्रेलर में दर्शक रेज वायरस के हमले और जॉम्बी अटैक के बाद दुनिया में क्या-क्या परिवर्तन हुए, उसे देख सकते हैं. इस ट्रेलर की शुरुआत में आरोन टेलर-जॉनसन को हाथ में तीर और धनुष लेकर इंग्लैंड के सुरक्षित समुदाय से बहार निकलते हुए देखा जा सकता है. वहीं, जोडी कॉमर एक बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ट्रेलर में आगे ’28 डेज लेटर’ के लीड सिलियन मर्फी यानि जिम की भी छोटी सी झलक देखने को मिल रही है. सिलियन इस ट्रेलर में एक जॉम्बी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं. उनका कहना है कि ‘क्या ये जॉम्बी के भेस में वाकई सिलियन मर्फी हैं.’
रिलीज डेट और स्टार कास्ट
28 इयर्स लेटर में आरोन टेलर-जॉनसन, जोडी कॉमर, राल्फ फिएनेस, जैक ओ’कॉनेल, एरिन केलीमैन और एडविन राइडिंग मुख्य भीमियकों में हैं. वहीं, फिल्म में ऑस्कर विजेता सिलियन मर्फी एक जॉम्बी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. यह फिल्म अगले साल 2025 में 20 जून को रिलीज होगी.
Also Read: Moana 2: फिल्म ने टिकट खिड़की पर मचाई धूम, पहले ही दिन बनाया शानदार रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










