सुपरहिट फिल्‍म ‘थोर” के अभिनेता ने की आत्महत्या, मौत से पहले लिखा ये पोस्‍ट

Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : ‘थोर’ फिल्म में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता इसाक कैपी ने एक पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिनेता ने एरिजोना में एक राजमार्ग पर एक पुल से कथित तौर पर छलांग लगा दी. 42 वर्षीय कैपी को दो किशोरों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन कोई […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : ‘थोर’ फिल्म में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता इसाक कैपी ने एक पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिनेता ने एरिजोना में एक राजमार्ग पर एक पुल से कथित तौर पर छलांग लगा दी. 42 वर्षीय कैपी को दो किशोरों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि वहां से गुजर रहे एक वाहन से अभिनेता की टक्कर हुई.

विज्ञापन

एरिजोना विभाग के लोकसुरक्षा अधिकारियों ने ‘यूएसएए टुडे’ को अभिनेता के घटनास्थल पर मौत होने की पुष्टि की. अभिनेता यह कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘ उस व्यक्ति से सावधान रहें जिसके पास खोने और पाने के लिए कुछ भी नहीं है.’

https://www.instagram.com/p/BxYkbwkAINv/

इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में लिखा है. इसमें उन्होने ईसामसीह और डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी. अभिनेता ‘थोर’, ‘ टर्मिनेटर साल्वेशन’, ‘ ब्रेकिंग बैड’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola