Rapper ने मां को लिखी यह चिट्ठी, 7500 डॉलर में होगी नीलाम

Updated:
विज्ञापन

रैपर ड्रेक द्वारा अपनी मां को लिखा एक खत 7,500 डॉलर (लगभग 52,14,375 रुपये) में नीलाम होने जा रहा है. ‘टीएमजेड’ के मुताबिक, ‘हॉटलाइन ब्लिंग’ के गायक के पुराने लिरिक बुक से लिये गये इस नोट में युवा ड्रेक ने अपनी मां से वादा किया था कि वह घर आने पर अपने कमरे की सफाई […]

विज्ञापन

रैपर ड्रेक द्वारा अपनी मां को लिखा एक खत 7,500 डॉलर (लगभग 52,14,375 रुपये) में नीलाम होने जा रहा है. ‘टीएमजेड’ के मुताबिक, ‘हॉटलाइन ब्लिंग’ के गायक के पुराने लिरिक बुक से लिये गये इस नोट में युवा ड्रेक ने अपनी मां से वादा किया था कि वह घर आने पर अपने कमरे की सफाई करेंगे.

विज्ञापन

नोट के पीछे ड्रेक की एक छोटी सी बायोग्राफी है, जिनका असली नाम ऑब्रे ड्रेक ग्राहम है. उन्होंने अपने बारे में, संगीत के प्रभाव, शौक और टैलंट के साथ-साथ पिता के बारे में अच्छी बातें लिखी हैं.

ड्रेक का पुराना लिरिक बुक टोरंटो में उनके ग्रैंडफादर की पुरानी फर्नीचर फैक्ट्री डम्प्स्टर में पायी गयी, जहां 32 वर्षीय गायक काम किया करते थे.

ड्रेक ने हाल ही में मैकडोनाल्ड के दो कर्मचारियों को अपनी ओर से कुछ राशि देकर उनका दिन बना दिया था. उन्होंने लॉस एंजेलिस में फास्ट फूड चेन की दो महिला कर्मचारियों को 10,000 डॉलर दिये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola