ePaper

रहमान ने ‘एवेंजर्स : एंडगेम'' के नए गानों के लिए इंडिया मार्वेल से हाथ मिलाया

Updated at : 27 Mar 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रहमान ने ‘एवेंजर्स : एंडगेम'' के नए गानों के लिए इंडिया मार्वेल से हाथ मिलाया

मुंबई : मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ के लिए सभी नए गीतों को हिंदी, तमिल और तेलुगु में पेश करने के वास्ते मार्वेल इंडिया से हाथ मिलाया. ये गीत एक अप्रैल को रिलीज होंगे. यह एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों के भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है. एवेंजर्स सीरीज की […]

विज्ञापन

मुंबई : मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ के लिए सभी नए गीतों को हिंदी, तमिल और तेलुगु में पेश करने के वास्ते मार्वेल इंडिया से हाथ मिलाया. ये गीत एक अप्रैल को रिलीज होंगे. यह एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों के भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है. एवेंजर्स सीरीज की फिल्में भारत में भी बहुत लोकप्रिय हैं.

रहमान ने एक बयान में कहा, ‘मेरे अपने परिवार में मार्वेल प्रशंसकों से घिरे होने के चलते मुझ पर कुछ बहुत अच्छा पेश करने का काफी दबाव था और इसके लिए मैंने ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ को चुना. मुझे उम्मीद है कि मार्वेल प्रशंसक और संगीत प्रेमी इस ट्रैक को पसंद करेंगे.’

मार्वेल इंडिया के स्टूडियोज के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने कहा, ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि भारत में हर जगह मौजूद प्रशंसकों के लिए भावुक यात्रा है. ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान की मूल कम्पोजिशन देशभर में प्रशसंकों के बीच मार्वेल के लिए प्यार का जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola