थ्रिलर फिल्म ‘दी केप्ट'' में काम करेंगी एंजेलिना जोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 12:18 PM
लास एंजिलिस : हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली थ्रिलर फिल्म ‘दी कैप्ट’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वैरायटी पत्रिका के मुताबिक यह फिल्म जेम्स स्कॉट के वर्ष 2015 में आए उपन्यास पर आधारित है. उपन्यास का नाम भी यही है. इसकी पृष्ठभूमि 1897 की सर्दियां हैं. इस फिल्म की कहानी है कि न्यूयॉर्क में एक […]
लास एंजिलिस : हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली थ्रिलर फिल्म ‘दी कैप्ट’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वैरायटी पत्रिका के मुताबिक यह फिल्म जेम्स स्कॉट के वर्ष 2015 में आए उपन्यास पर आधारित है. उपन्यास का नाम भी यही है. इसकी पृष्ठभूमि 1897 की सर्दियां हैं.
इस फिल्म की कहानी है कि न्यूयॉर्क में एक दूरदराज के फार्म में तीन हत्यारे पहुंच जाते हैं और एल्सपेठ हॉवेल (जोली) के पति और बच्चों की हत्या कर देते हैं. उसके बाद बदला लेने की कहानी शुरू होती है.
ऑस्कर पुरस्कार विजेता 43 वर्षीय जोली डेन फ्राइडकिन और ब्रेडली थॉमस के साथ इस प्रोजेक्ट में भी सहयोगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










