ePaper

बच्चों के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दे रहे पिट : एंजलिना जॉली

Updated at : 08 Aug 2018 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दे रहे पिट : एंजलिना जॉली

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली ने अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों में कहा है कि उनके पूर्व पति ब्रैड पिट उनके छह बच्चों के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त राशि नहीं दे रहे. जोली ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में पिट ने उनके छह बच्चों – मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली ने अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों में कहा है कि उनके पूर्व पति ब्रैड पिट उनके छह बच्चों के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त राशि नहीं दे रहे. जोली ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में पिट ने उनके छह बच्चों – मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और विवियन के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दिया है.

जोली की वकील समांथा ब्ले डीजीन ने कानूनी दस्तावेजों में कहा, ‘ बच्चों के लिए गुजारा भत्ता देना पिट का वैधानिक कर्तव्य है. अलग होने के बाद से अब तक पिट ने कोई खास सहायता नहीं दी है.’

हालांकि लॉस एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक पिट के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि उन्होंने “अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी की हैं.” सितंबर 2016 में एंजलिना जोली और ब्रैड पिट का तलाक हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola