मुझे अकेले रहना पसंद नहीं: एंजेलिना जोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 2:20 PM
लंदन: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का कहना है कि उन्हें अकेले रहना अच्छा नहीं लगता और वह कभी भी अपने अलग रह रहे पति ब्रैड पिट से अलग नहीं होना चाहती थीं. मेट्रो अखबार के मुताबिक 41 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि यह साल बिताना भावनात्मक तौर पर बहुत मुश्किल रहा और वह अलगाव […]
लंदन: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का कहना है कि उन्हें अकेले रहना अच्छा नहीं लगता और वह कभी भी अपने अलग रह रहे पति ब्रैड पिट से अलग नहीं होना चाहती थीं. मेट्रो अखबार के मुताबिक 41 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि यह साल बिताना भावनात्मक तौर पर बहुत मुश्किल रहा और वह अलगाव के सदमे से उबरने की भरपूर कोशिश कर रही हैं. जोली ने कहा, ‘कभी-कभी ऐसा लगता है कि मैं भरसक प्रयास कर रही हूं लेकिन वास्तव में मैं अपने दिन काटने की कोशिश कर रही हूं. भावनात्मक तौर पर यह साल बहुत मुश्किल भरा रहा.’
उन्होंने कहा,’ मुझे अकेले रहना पसंद नहीं है. मैंने ऐसा कभी नहीं चाहा था. इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है. यह बहुत मुश्किल है.’ इस अभिनेत्री ने पिछले साल 19 सितंबर को समझौता न करने लायक मतभेदों को कारण बताते हुए ‘मनीबॉल’ के अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक लेने का फैसला किया था. जोली की ओर से जारी आधिकारिक बयान में तब कहा गया था कि परिवार की बेहतरी के लिए यह फैसला किया गया है.
30 सितंबर को खबर आई थी कि इस जोडी ने 20 अक्तूबर तक के लिए एक अस्थायी समझौता किया है और ब्रैड पिट अपने छह बच्चों….. मेडॉक्स (15 साल), पैक्स (12 साल), जहरा (11 साल), शिलोह (10 साल) और आठ वर्षीय जुडवां नॉक्स तथा विवियन से मिल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










