Hina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग रचाई शादी, वेडिंग की पहली तसवीर पर थम जाएंगी आंखे

Hina Khan Wedding
Hina Khan Wedding: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचा ली है. कई सालों तक डेट करने के बाद फाइनली अब कपल पति-पत्नी बन चुके हैं. आप भी देखें स्टार्स की वेडिंग तसवीर.
Hina Khan Wedding: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस फाइनली अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, इस जोड़े ने 4 जून, 2025 को बिना शोर गुल के शादी रचा ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने के दौरान इस जोड़े को एक-दूसरे से बेहद प्यार हो गया था. कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
हिना खान का वेडिंग लुक वायरल
हिना खान ने अपनी ड्रीमी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें वह एक से बढ़कर एक पोज देते हुए दिखाई दिए. हिना ने वेडिंग लुक के लिए लहंगे को डिच करके ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी चुनी, जिसमें सोने और चांदी के धागों से बुनाई की गई थी. उनकी साड़ी पर, उनका और उनके पति का नाम कढ़ाई से लिखा गया था.
हिना खान और रॉकी ने वेडिंग फोटोज पर दिया ये कैप्शन
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान और रॉकी जैसवाल ने कैप्शन दिया, “दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया… हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल जुड़ गए, जिससे जन्मों-जन्मों तक चलने वाला बंधन बन गया. अपना घर हैं, हमारी रोशनी हैं, हमारी आशा हैं और साथ में, हम सभी बाधाओं को पार करते हैं. आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है. हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.”
हिना खान और रॉकी के बारे में
हिना खान और रॉकी जायसवाल का अफेयर ये रिश्ता क्या कहलाता है के दिनों में शुरू हुआ था. दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया. बिग बॉस 11 में एक्ट्रेस ने रॉकी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. तब से ये एक पावर कपल की तरह रहे. जब हिना को कैंसर जैसी बीमारी हुई थी, तभी रॉकी ने उनका काफी साथ दिया. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड के बलिदान को लिखा था और अपने प्यार का इजहार किया.
यह भी पढ़ें- Thug Life First Review: कमल हासन की ठग लाइफ फ्लॉप या हिट, पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










