ePaper

हिना खान की इन तसवीरों ने फैंस को बनाया लट्टू, दिलकश अंदाज देख बोले- ये मेरा दिल...

Updated at : 19 Sep 2020 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
हिना खान की इन तसवीरों ने फैंस को बनाया लट्टू, दिलकश अंदाज देख बोले- ये मेरा दिल...

Hina Khan Photo : टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. हाल ही में हिना ने अपनी कुछ बेहद हसीन तसवीरें शेयर की है, जिसे देख कर आपकी नजरें उनपर ठहर जाएंगी.

विज्ञापन

Hina Khan Photo : टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. हाल ही में हिना ने अपनी कुछ बेहद हसीन तसवीरें शेयर की है, जिसे देख कर आपकी नजरें उनपर ठहर जाएंगी.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है. हिना की ये ग्लैमरस तसवीरें बेहद खूबसूरत है. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें उनकी अदाएं काफी दिलकश लग रही है. इस फोटोशूट पर फैंस अपना दिल हार बैठे है.

https://www.instagram.com/p/CFTqd8Ipej0/

एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर जमकर कमेंट आ रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हॉट. एक मीडिया यूजर ने कमेंट किया, बहुत अच्छी लग रही है आप. एक ने लिखा, लवली क्वीन. एक अन्य फैन ने लिखा, ये मेरा दिल आपके लिए है. कई सारे यूजर्स ने हिना से रिप्लाई करने का भी रिक्वेस्ट किया. वहीं, कुछ देर पहले ही शेयर किए इस फोटो पर अब तक 203563 लाइक्स आ चुके है.

Also Read: जब बर्थडे पर कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ ने बाथटब में दिये थे ऐसे पोज, वायरल हुई थी एक्ट्रेस की ये तसवीर

इससे पहले हिना ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी. इसमें हिना ने काफ्तान पहना हुआ है और उनके पांव में चप्पल भी नहीं है. वह अलग-अलग पोज में दिख रही हैं. इस फोटो पर मशहूर टीवी स्टार रोहित रॉय कमेंट करते हुए दिल वाला स्माइली बनाया है.

https://www.instagram.com/p/CFRTSt-pA70/

हाल ही में हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनीं. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Also Read: Bhabhiji Ghar Par Hai : अब ‘भाबीजी में नहीं दिखेंगी ‘गुल्फाम कली? सौम्या टंडन के बाद फाल्गुनी रजनी ने छोड़ा शो! जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola