ePaper

मोनोकिनी के बाद हिना खान समंदर किनारे दिखीं ऑरेंज कलर आउटफिट में, अदाएं देख फैन ने लिखा- छई छप्पा छई...

Updated at : 23 Mar 2021 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
मोनोकिनी के बाद हिना खान समंदर किनारे दिखीं ऑरेंज कलर आउटफिट में, अदाएं देख फैन ने लिखा- छई छप्पा छई...

Hina Khan latest photo : टीवी में धमाल मचाने के बाद फिल्मों में हिना खान (Hina Khan) अपना जलवा दिखा रही हैं. हिना वैसे तो हर लुक में जबरदस्त लगती है लेकिन उनकी कुछ तसवीरों से फैंस की नजरें नहीं हटती. एक्ट्रेस अपनी तसवीर से फैंस का ध्यान खींचते रहती है और इस बार भी उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

हिना खान ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की तसवीरें पोस्ट की है. इन तसवीरों में वो ऑरिंज कलर के आउटफिट में दिख रही है. सिर पर हैट और ट्राएंगल शेप का गॉगल लगाए हिना काफी स्टाइलिश दिख रही है. ड्रेस से मैच करता हुआ उन्होंने श्रग भी कैरी किया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CMwB3kfrds0/

समंदर के किनारे हिना खान कैमरे को देखकर अलग-अलग पोज दे रही हैं. कभी रेत पर बैठकर तो कभी सन को देखते हुए हिना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तसवीरों पर अबतक 269,062 लाइक्स आ चुके है. सुरभि की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप ऑरेंज बार या स्वीट कैंडी की तरह दिख रही है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘छई छप्पा छई छप्पा के छई, पानी में छीटें उड़ाती हुई लड़की.’ वहीं कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.

Also Read: साड़ी नहीं कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ दिखीं स्विमसूट में, इस एक्टर की है दीवानी

इससे पहले हिना ने अपनी बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी. इन तसवीरों में हिना ब्लू मोनोकिनी पहने दिखी थी. समंदर किनारे उनकी अदाएं काफी कातिलाना लग रही थी. वहीं, एक्ट्रेस ने अपना जलवा लक्मे फैशन वीक में भी बिखेरा. ब्लू कलर के लहंगे में उन्होंने जब रैंप वॉक किया तो सबकी निगाहें उनपर टिकी ही रही.

बता दें कि, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में हिना ने एक संस्कारी बहू अक्षरा का रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी के’ में कमोलिका रोल से फैंस को खासा इंप्रेस किया था.

Also Read: पर्पल बॉडीकॉन ड्रेस में सुहाना खान ने ढाया कहर, एक-एक फोटोज से नजरें हटाना होगा मुश्किल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola