ePaper

हिना खान व्‍हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

Updated at : 15 Jan 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान व्‍हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

hina khan bold photo in white transparent dress photo viral on internet toofani senior looks hot and stunning photos fans says this bud: एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और चाहनेवालों की लिस्ट भी काफी लंबी है. वह अक्‍सर अपनी बोल्‍ड तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

Hina Khan in Transparent Dress : एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और चाहनेवालों की लिस्ट भी काफी लंबी है. वह अक्‍सर अपनी बोल्‍ड तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब हिना खान की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वो व्‍हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. वो अंगूर के बागान में लुत्‍फ उठाती नजर आ रही हैं. उनकी इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस तसवीर में हिना खान व्‍हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी तसवीर पीछे से ली गई है. वह हैट पहने नजर आ रही हैं. इस तसवीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्‍शन में लिखा,’ अंगूर के बाग में संगीत, क्‍योंकि कुछ स्वाद सिर्फ मधुर हैं…’. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. इस तसवीर को 175,795 व्‍यूज मिल चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CKBE0zvJLQl/

हिना खान की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ थोड़ा तुम कहना, थोड़ा हम कहेंगे…काश! यूँ बातों बातों में, कोई फसाना बन जाए..! कभी तुम ख्यालों में आना, कभी हम यादों मे आयेंगे…काश! यूँ मुलाकातों में कोई अफ़साना बन जाए.’ एक और यूजर ने लिखा,’ चेहरा भी दिखा देते आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कितनी खूबसूरत है आप हिना.’ कई लोग उन्‍हें एक बार चेहरा दिखाने की रिक्‍वेस्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJVj6Yzpogh/
https://www.instagram.com/p/CI2f2KzpDuH/

इसके पहले हिना खान ने ब्‍लैक क्रॉप टॉप और पैंट में अपनी तसवीरें पोस्ट की थी. इसके साथ उन्‍होंने रेड कोट सूट कैरी किया है जो उनके लुक को और अटरेक्टिव बना रहा है. उन्‍होंने गले में पेडेंट पहना है और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उन्‍होंने इस पूरे लुक के साथ व्‍हाइट हाईहिल्‍स पहनी है. एक दिन पहले शेयर की गई इस तसवीर पर अबतक 685,769 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है.

Also Read: Master Online Leaked : सुपरस्‍टार विजय की फिल्म ‘मास्टर’ ऑनलाइन लीक, इस साइट से फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola