ePaper

हिना खान शिमर ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, हवा में उड़ते जुल्फों को देख फैंस बोले- 'हाय ये अदा...'

Updated at : 13 Mar 2021 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान शिमर ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, हवा में उड़ते जुल्फों को देख फैंस बोले- 'हाय ये अदा...'

Hina Khan bold look in shimmer dress viral on social media fans says hayee ye adaa naagin actress hot pics in swimsuit : हिना खान टीवी टाउन की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपनी स्टाइलिश तसवीरों और वीडियोज से सुर्खियों में छाई रहती है. हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दिया था. अब एक बार फिर से वो अपनी लेटेस्ट तसवीरों से फैंस को दीवाना बना रही है.

विज्ञापन

Hina Khan video : हिना खान (Hina Khan) टीवी टाउन की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपनी स्टाइलिश तसवीरों और वीडियोज से सुर्खियों में छाई रहती है. हाल ही में ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दिया था. अब एक बार फिर से वो अपनी लेटेस्ट तसवीरों से फैंस को दीवाना बना रही है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ स्टाइलिश फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में वो मल्टीकलर जैकेट औऱ ब्लू पैंट में दिख रही है. कैमरे को देखकर वो अलग-अलग पोज दे रही है. हिना इस आउटफिट में काफी कमाल दिख रही है. उनका लुक वाकई कातिलाना है. इन तसवीरों पर अबतक 372,425 लाइक्स आ चुके है.

https://www.instagram.com/p/CMSOIe2r3KF/

वहीं, तूफानी सीनियर ने अपना एक रील वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो गलत फहमी गाने पर गजब के एक्सप्रेशन देते दिख रही है. शिमर ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. रेड लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी निखार दिया है. हवा में उड़ते बाल उन्हें बेहद हसीन बना रहे है. अब तक इस वीडियो पर 65,212 लाइक्स आ चुके है.

https://www.instagram.com/p/CMS4iyAnhCD/

नागिन एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हाय ये अदा किलर वाली. एक यूजर ने लिखा, आपसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा. एक यूजर ने लिखा, इन आंखों की मस्ती पर. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, मार ही डालो सबको.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : समर नंदिनी को साथ देख भड़का वनराज, महाशिवरात्रि पर खुला काव्या का ये प्लान!

वैसे तो हिना खान का हर लुक बेहतरीन होता है औऱ वो अपनी काफी स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती रहती है. बिग बॉस 14 में भी वो एक से बढ़कर एक ड्रेसस में नजर आई थी. इन तसवीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था. बता दें कि एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है.

https://www.instagram.com/p/CIe-Q0_JxnF/
Also Read: हाई स्लिट गाउन में Rashami Desai दिखीं काफी बोल्ड, लेटेस्ट फोटोशूट से ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, PHOTOS

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया था. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: कैटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक, इंडिया नहीं इन देशों में जन्मे हैं बॉलीवुड के ये 7 सितारे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola