ePaper

Anupama Written Update : समर नंदिनी को साथ देख भड़का वनराज, महाशिवरात्रि पर खुला काव्या का ये प्लान!

Updated at : 13 Mar 2021 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : समर नंदिनी को साथ देख भड़का वनराज, महाशिवरात्रि पर खुला काव्या का ये प्लान!

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में बड़ा दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. काव्या के शाह परिवार में आने के बाद से ही नयी दिक्कतें शुरु हो गई है. वनराज समक को नंदिनी से रिश्ता नहीं रखने के लिए कहता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनता. वहीं काव्या को इस रिश्ते को लेकर कोई एतराज नहीं है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा (Anupama) में बड़ा दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. काव्या के शाह परिवार में आने के बाद से ही नयी दिक्कतें शुरु हो गई है. वनराज समक को नंदिनी से रिश्ता नहीं रखने के लिए कहता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनता. वहीं काव्या को इस रिश्ते को लेकर कोई एतराज नहीं है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महाशिवरात्रि को लेकर अनुपमा पूरे घर को सजाती है. वनराज उसे अपनी मदद के लिए कहता है. उसे वो टीका लगाती है सिर पर, और वनराज उसे सिंदूर लगाने जाता है. लेकिन ये काव्या देख लेती है, जिसके बाद वनराज उसे सिर्फ एक टीका लगा देता है.

वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे कोई जॉब नहीं मिल रही है और अनुपमा उसे दिलासा दते हुए कहती है कि उसे नौकरी मिल जाएगी, बस भारोस रखें. इधर समर नंदिनी को शिवरात्रि पूजा में साथ लाने के लिए जाता है. राखी सबको बताती है कि काव्या और वनराज अपने लिए नया घर खोज रहे है. इधर पूजा के दौरन समर नंदिनी को एक साथ देखकर वनराज अपना आपा खो देता है.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : कृतिका की शादी से पहले पृथ्वी मार देगा करीना को! आगे होने वाला है ये…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि शाह हाउस में एंट्री करने के लिए काव्या ने ही सब कुछ प्‍लान किया था. वहीं जब बा, वनराज और काव्या को रोमांस करते देखती हैं, तो वह वनराज को चेतावनी देती है कि या तो अपनी इस लव स्‍टोरी बंद कर दे या एक नया घर ढूंढ ले.

वनराज के इस फैसले से काव्या परेशान हो जाती है क्योंकि वो ऐसा नहीं चाहती है. काव्या न सिर्फ वनराज को बल्कि अनुपमा से भी बदला लेना चाहती है और उसे और शाह परिवार को बर्बाद करना चाहती है. आखिरकार, काव्या ने वनराज को उसके परिवार से अलग करने, बा-बापूजी को घर से बाहर निकालने और शाह के घर पर राज करने की ठानी है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola