ePaper

हाई स्लिट गाउन में Rashami Desai दिखीं काफी बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा- 'उफ..क्यों आप बार-बार...

Updated at : 14 Mar 2021 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
हाई स्लिट गाउन में Rashami Desai दिखीं काफी बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा- 'उफ..क्यों आप बार-बार...

Naagin Fame Shalakha Aka Rashami Desai Bold Photoshoot In High slit gown viral on social media Rashami Desai hot pics : 'नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रश्मि अपनी दिलकश अदाओं का जादू फैंस पर चलाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट कोट में अपनी बोल्ड तसवीरें शेयर की थी, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी. अब रश्मि एक बार फिर से अपनी तसवीरों से फैंस की बेताबी बढ़ा रही है.

विज्ञापन

Rashami Desai Bold Photo : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रश्मि अपनी दिलकश अदाओं का जादू फैंस पर चलाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट कोट में अपनी बोल्ड तसवीरें शेयर की थी, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी. अब रश्मि एक बार फिर से अपनी तसवीरों से फैंस की बेताबी बढ़ा रही है.

रश्मि देसाई की हर तसवीर खास होती है. नागिन एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इन तसवीरों में वो ब्लैक गाउन में दिख रही है. इस आउटफिट में उनका लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है. हाई स्लिट गाउन में उनकी इस अदा से आप नजर नहीं हटा पाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CMTovMYg6xj/

नागिन एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन रखा है और साथ में सिल्वर कलर कलर के ईयरिंग्स पहने हुए है. कुछ ही देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 38,660 लाइक्स आ चुके है और बढ़ते ही जा रहे है. यूजर्स इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब क्या जान लेगी मेरी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘कहर.’ एक यूजर ने लिखा, ‘गजब.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘उफ..क्यों आप बार-बार दिल में आग लगाती है.’

https://www.instagram.com/p/CMTocZeg5_o/
Also Read: Bigg Boss एक्स- कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी हैं बेहद ग्लैमरस, इन तसवीरों से नहीं हटेगी नजर

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था.

https://www.instagram.com/p/CMTn4negWGH/
https://www.instagram.com/p/CMJM0-aA5OE/
Also Read: हिना खान शिमर ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, हवा में उड़ते जुल्फों को देख फैंस बोले- हाय ये अदा…

इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Also Read: निया शर्मा का पिंक टॉप में स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- ‘आप जैसा कोई…’ जमकर शेयर किया जा रहा VIDEO

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola